फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government announces 1,000 crore rupuye package for cash strapped MSRTC

महाराष्ट्र: नकदी संकट से जूझ रहे राज्य सड़क परिवहन निगम को 1000 करोड़ रुपये का पैकेज

Tue, 10 Nov 2020 06:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 10 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government announces  1,000 crore rupuye package for cash strapped MSRTC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Wiki Commons

महाराष्ट्र सरकार ने नकदी संकट में घिरे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) को 1,000 करोड़ रुपये का पैकेज देने की घोषणा की। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने मंगलवार को कहा कि यह पैकेज अगले छह माह के लिए दिया गया है। उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनसे बातचीत करने के बाद इस पैकेज की घोषणा की है।

विज्ञापन


परब एमएसआरटीसी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस वित्तीय पैकेज से निगम को वापस पटरी पर लौटने में मदद मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों के वेतन, अगले छह महीने के लिए ईंधन की लागत और अन्य खर्चे पूरा करने में भी सहायता होगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री अनिल परब कि निगम की बसों में यात्रियों की संख्या दिनबदिन बढ़ रही है। वहीं निगम के स्थायी कर्मचारियों की मदद से एमएसआरटीसी का हिसाब-किताब फिर पटरी पर आ जाएगा। तब तक राज्य सरकार की यह वित्तीय मदद समस्या का निराकरण करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 संकट की वजह से निगम को लॉकडाउन के दौरान 3,000 करोड़ रुपये की आय का नुकसान हुआ है। इसकी वजह से कर्मचारियों का वेतन लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed