{"_id":"60f57dcc8ebc3e6d37060928","slug":"maharashtra-four-houses-damaged-in-a-landslide-in-kalwa-area-of-thane-many-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ठाणे के कलवा इलाके में भूस्खलन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ठाणे के कलवा इलाके में भूस्खलन, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Mon, 19 Jul 2021 06:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:58 PM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कलवा इलाके में भूस्खलन से चार घर ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
भूस्खलन
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कलवा इलाके में भूस्खलन से चार घर ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिला और एक पुरुष शामिल है। राहत-बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार ठाणे के कलवा पूर्व में घोलाई नगर के पास एक पहाड़ी के नीचे दुर्गा चॉल नाम की रिहाइशी बस्ती है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से भूस्खलन के कारण बड़ी सी चट्टान पहाड़ी से अचानक टूट कर एक घर पर गिर गई जिससे पांच लोगों की दब कर मृत्यु हो गई। इसके बाद राहत टीम आने से पहले स्थानीय लोगों ने मलबा हटाना शुरू किया। ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक पांच लोगों की मौत हुई है जबकि दो घायलों को बचा लिया गया और उन्हें कलवा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि कलवा इलाके में लगातार भारी बारिश के कारण सोमवार शाम एक विशालकाय पत्थर (बोल्डर) लुढ़कता हुआ झुग्गी बस्ती पर आ गिरा। इससे तीन नाबालिगों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कदम ने कहा कि यह हादसा घोलई नगर में हुआ, जिसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गयी। संतोष कदम के मुताबिक राहत एवं बचावकर्मियों ने मलबे में से शवों को निकाल लिया है। इस हादसे के बाद दो अन्य बच्चों को बचा लिया गया।
कदम ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रभु सुदाम यादव (45), उसकी पत्नी विधावती देवी यादव (40) और उनके बच्चों रवि किशन (12), सिमरन (10) और संध्या (3) के रूप में हुई है।
Maharashtra: Four houses damaged in a landslide Kalwa area of Thane; search and rescue operation underway pic.twitter.com/Bx7a0l9q5o
— ANI (@ANI) July 19, 2021