{"_id":"5fbec4998ebc3e9bbf6b4d2d","slug":"maharashtra-former-cm-devendra-fadnavis-says-shivsena-stand-change-on-love-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद पर शिवसेना के रुख में बदलाव : फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लव जिहाद पर शिवसेना के रुख में बदलाव : फडणवीस
Thu, 26 Nov 2020 02:24 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद पर जारी बहस के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्म परिवर्तन से जुड़ा अध्यादेश पारित कर दिया है। हालांकि इस अध्यादेश में लव जिहाद का जिक्र नहीं है, लेकिन इसे एंटी लव जिहाद अध्यादेश कहा जा रहा है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिवसेना जब से एनसीपी और कांग्रेस की संगत में आई है तब से लव जिहाद पर उसका रुख नरम पड़ गया है। यह संगत का असर है।
भाजपा विधायक को लव जेहाद पर एतराज
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में एक तरह से एंटी लव जिहाद अध्यादेश जारी होने के बाद भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी इस तरह का कानून बनाने की बात कही जा रही है। लेकिन महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक ने एंटी लव जिहाद कानून पर एतराज जताया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज सतारा से भाजपा विधायक शिवेंद्र राजे भोसले ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि वयस्क होने पर कोई किससे शादी कर सकता है, इस संबंध में पहले से ही कानून है। इसलिए अलग नियम बनाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन