फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Former BJP MLA Abhiram Singh son Satyendra Singh joins Congress

महाराष्ट्र: पूर्व भाजपा विधायक अभिराम सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल

Sat, 09 Oct 2021 03:50 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 09 Oct 2021 03:50 PM IST
सार

डॉ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि शुरू में जब मैंने राजनीति में उतरने के बारे में सोचा, तो मेरे सामने भाजपा ही एकमात्र विकल्प था क्योंकि मेरे पिताजी दो बार सांताक्रुज सीट से भाजपा के विधायक रहे। लेकिन लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद मेरा उस दल में दम घुटने लगा था। भाजपा उत्तर भारतीयों को केवल वोट बैंक समझती है...

विज्ञापन
Maharashtra: Former BJP MLA Abhiram Singh son Satyendra Singh joins Congress
सत्येंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल - फोटो : Agency

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा में शामिल होने के लिए जहां तमाम दलों के नेता बेकरार दिखते हैं, ऐसे समय में मुंबई की सांताक्रुज विधानसभा सीट से भाजपा के दो बार विधायक रहे अभिराम सिंह के बेटे डॉ. सत्येंद्र सिंह का भाजपा से मोहभंग हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। डॉ. सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहू तहसील के सरायडीह गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने डॉ. सिंह का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर दिल्ली की वरिष्ठ कांग्रेस नेता वंदना सिंह और मुंबई युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। डॉ. सिंह को पार्टी में शामिल करने के बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष भाई जगताप ने पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह व पूर्व विधायक राजहंस सिंह का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के उत्तर भारतीय नेता भले ही दूसरे दलों में चले गए हों, लेकिन उत्तर भारतीय मतदाता आज भी पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन


वहीं, डॉ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि शुरू में जब मैंने राजनीति में उतरने के बारे में सोचा, तो मेरे सामने भाजपा ही एकमात्र विकल्प था क्योंकि मेरे पिताजी दो बार सांताक्रुज सीट से भाजपा के विधायक रहे। लेकिन लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद मेरा उस दल में दम घुटने लगा था। भाजपा उत्तर भारतीयों को केवल वोट बैंक समझती है। मुझे लगता है कि मौजूदा परिवेश में देश में जिस तरह की नफरत की राजनीति की जा रही है, वह लंबे समय तक नहीं चलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिराम का टिकट कटा तो पहली बार विधायक बने थे कृपाशंकर सिंह

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने साल 2004 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उस वक्त भाजपा ने दो बार विधायक रहे अभिराम सिंह का टिकट काट दिया था। इससे कृपाशंकर सिंह ने 22 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। उस समय अभिराम सिंह ने भी कृपाशंकर सिंह की चुनाव में मदद की थी लेकिन उसके बाद दोनों के बीच राजनीतिक संबंध उतने गहरे नहीं रहे। हाल ही में कृपाशंकर सिंह भी भाजपाई हो गए। पार्टी ने उन्हें प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. सतेन्द्र सिंह का भाजपा से मोहभंग होने की एक वजह यह भी मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed