फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra governor Bhagat singh koshyari accepts state forest minister Sanjay Rathod resignation

महाराष्ट्रः राज्यपाल कोश्यारी ने वन मंत्री संजय राठौड़ का इस्तीफा किया स्वीकार

Thu, 04 Mar 2021 07:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Mar 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra governor Bhagat singh koshyari accepts state forest minister Sanjay Rathod resignation
संजय राठौड़ - फोटो : twitter.com/SanjayDRathods

एक महिला की मौत से संबंधित मामले के चलते महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ ने रविवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इस मामले को लेकर विपक्षी दल भाजपा लगातार हमले कर रही थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को त्यागपत्र सौंपने के बाद राठौड़ ने इस्तीफे की घोषणा की थी। ताजा जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राठौड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि इस मामले पर राठौड़ ने बयान देते हुए कहा था कि मैंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा इसलिए दिया ताकि सच सामने आ सके। वन विभाग का पदभार संभालने वाले राठौड़ बीड जिले की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में संबंध होने के आरोपों का सामना कर रहे थे। कथित तौर पर एक इमारत से गिरने के चलते युवती की आठ फरवरी को मौत हो गई थी। वह इसी इमारत में रहती थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास पर उद्धव ठाकरे के साथ बैठक के बाद राठौड़ ने कहा था कि उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए इस्तीफा दिया है। राठौड़ ने कहा, 'पिछले 30 साल में सामाजिक कार्य करके बनाई गई मेरी छवि को खराब करने और सम्मान को खत्म करने के प्रयास किए गए। मेरा कहना था कि कोई भी निर्णय लेने से पहले जांच होने दीजिए। हालांकि, विपक्ष ने बजट सत्र में रुकावट की धमकी दी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री ठाकरे ने रविवार की शाम कहा कि हमारा साफ तौर पर यह मानना है कि न्याय सबको मिलना चाहिए। आज संजय राठौड़ ने अपना इस्तीफा सौंपा, मामले की जांच चल रही है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केवल मंत्री का इस्तीफा काफी नहीं है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसमें दखल देते हुए राज्य सरकार और पुणे पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया था।  भाजपा ने राठौड़ के साथ महिला की बातचीत, वीडियो और ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद उन पर महिला से संबंध होने के आरोप लगाए थे।



 





भाजपा ने की थी कार्रवाई की मांग
इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने आरोप लगाया था कि राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार मंत्री संजय राठौड़ को बचा रही है जिनका नाम एक महिला की मौत के मामले से जुड़ रहा है। उन्होंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। चित्रा वाघ ने कहा था कि महिला की मौत के बाद मृतका द्वारा कथित रूप से दो व्यक्तियों की बातचीत की ऑडियो क्लिप सामने आई है।


वनवाडी पुलिस थाने के मुताबिक उसने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वाघ ने कहा, ‘हमारा मानना है कि ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही एक आवाज संजय राठौड़ की है। लेकिन वनवाडी पुलिस राठौड़ के खिलाफ मामला नहीं दर्ज कर रही है।’ उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में वाघ के पति किशोर जगन्नाथ वाघ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवती के पिता की अपील, बंद हो परिवार की बदनामी
उल्लेखनीय है कि उक्त युवती की मौत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया था। वहीं, युवती के पिता का कहना है कि यदि उनकी बेटी की मृत्यु पर राजनीति समाप्त नहीं हुई तो वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने शनिवार को कहा था कि उनके परिवार की बदनामी बंद होनी चाहिए क्योंकि उनकी एक और बेटी है जिसकी शादी होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed