फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Footwear hurled at BJP MLC Mephedrone seized in Raigad

Maharashtra: भाजपा विधायक पर फेंका गया जूता, मामला दर्ज; रायगढ़ से चार दिन में 325 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त

Mon, 11 Dec 2023 10:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पुणे/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पुणे/मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 10:39 PM IST
सार

भूख हड़ताल में बैठे मराठा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एमएलसी पर जूता फेंका। पुलिस ने अज्ञात मराठा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बीते शुक्रवार से अब तक महाराष्ट्र के रायगढ़ से 325 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन जब्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Maharashtra: Footwear hurled at BJP MLC Mephedrone seized in Raigad
महाराष्ट्र भाजपा के नेता गोपीचंद पडलकर। - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदापुर में अज्ञात मराठा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि भाजपा एमएलसी गोपीचंद पडलकर पर जूते फेंकने का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को तब हुई जब भाजपा एमएलसी कीमतों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे दूध उत्पादकों से मिलने जा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पास में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं भूख हड़ताल पर बैठे थे। वायरल वीडियों में दिख रहा है कि उन्हीं में से एक कार्यकर्ता ने पडलकर पर जूता फेंक दिया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं दिख रहा आखिर वो कौन सा कार्यकर्ता था। हालांकि उस दौरान पुलिस ने एमएलसी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया था।
विज्ञापन

इंदापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिलीप पवार ने कहा कि अज्ञात मराठा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो भूख हड़ताल पर थे। हम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। वहीं एक ओबीसी नेता ने पडलकर पर हुए हमले का विरोध में सोमवार को इंदारपुर में बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते शुक्रवार से अब तक महाराष्ट्र के रायगढ़ से 325 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन जब्त

महाराष्ट्र में लगातार नशे के कारोबार पर वार हो रहा है। रायगढ़ जिले में पिछले चार दिनों से 325 करोड़ रूपये का मेफेड्रोन जब्त किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 107 करोड़ रूपये, बाद में 218 करोड़ रूपये का अन्य मादक पदार्थ जब्त किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि कोपोली के ढेकू गांव में एक फैक्ट्री में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण पवार ने कहा कि इस सूचना के आधार पर रविवार को खालापुर के होनाड गांव में एक गोदाम पर छापेमारी की गई। हमने 174.5 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया। पवार ने कहा, आरोपियों से यह भी जानकारी मिली है कि उन्होंने समुद्री रास्ते से ड्रग्स विदेश भेजा था।

दक्षिण मुंबई से 4.05 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में एक प्रतिष्ठान से 4.05 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में गुजरात से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को चार लोग केडीएम इंटरप्राइजेज में घुसे और दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की। अधिकारी ने कहा कि लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन की एक टीम ने अपराध के 30 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई सभी नकदी बरामद कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed