{"_id":"6356e354dc2563622e419750","slug":"maharashtra-fire-broke-out-in-many-parts-of-state-know-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : दिवाली पर राज्य में कई जगह लगी आग, कहीं गोदाम तो कहीं इमारत जलकर हुई राख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : दिवाली पर राज्य में कई जगह लगी आग, कहीं गोदाम तो कहीं इमारत जलकर हुई राख
Tue, 25 Oct 2022 12:41 AM IST
योगेश साहू
एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:41 AM IST
सार
ठाणे जिले में पटाखों के कारण अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की पांच घटनाएं सामने आईं। दिवाली के मौके पर घटी इन सभी पांच घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जयपुर में फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में सोमवार को दिवाली के मौके पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आग लगने की घटनाओं की खबरें आईं। आग से कहीं गोदाम तो कहीं पर घर जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इन सभी घटनाओं में कहीं से भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
गोरेगांव पूर्व में घर में लगी आग
मुंबई में सोमवार शाम दिवाली के मौके पर गोरेगांव पूर्व की एक इमारत में एक घर में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस विभाग के कर्मचारी आदि मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पालघर : वसई में जला जूते का गोदाम
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक जूते के गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू किया। वसई अग्निशमन विभाग ने इस बारे में बताया कि आग लगने की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पुणे : फ्लैट में लगी आग से सामान राख
पुणे जिले के औंध इलाके में डीपी रोड स्थित एक इमारत के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। पुणे दमकल विभाग ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की सात गाड़ियां और दो पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने तक काफी सारा सामान राख हो गया था। यहां से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
ठाणे : अलग-अलग जगह पटाखों से लगी आग
ठाणे जिले में पटाखों के कारण अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की पांच घटनाएं सामने आईं। ठाणे नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिवाली के मौके पर घटी इन सभी पांच घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।