मुंबई के मॉल में आग: निकटवर्ती इमारत से 3500 लोगों को बाहर निकाला गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के नागपाड़ा इलाके में सिटी सेंटर मॉल में लगी आग को 'लेवल -5' का आग घोषित किया गया है। इस आग को बुझाने के दौरान दमकल विभाग के पांच कर्मचारी घायल हो गए थे, जिन्हें उचित इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। गुरुवार रात को लगी आग पर काबू पाने के लिए 24 फायर इंजन और छह पानी के टैंक मौके पर तैनात हैं।
#UPDATE The fire that broke at City Centre Mall in Nagpada area of Mumbai has been declared as 'level-5' fire.
विज्ञापन
Five fire personnel, who got injured during firefighting operation; treated & discharged. — ANI (@ANI) October 23, 2020
ऑपरेशन अभी भी जारी है
नागपाड़ा के सिटी सेंटर मॉल में अग्निशमन अभियान चल रहा है जहां कल आग लगी था।
Mumbai: Fire fighting operations underway at the City Centre Mall in Nagpada where a fire broke out yesterday. #Maharashtra pic.twitter.com/A6j064rk2L
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 23, 2020
मॉल के पास स्थित एक अन्य इमारत से 3,500 लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया है। नगर निकाय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई सेंट्रल क्षेत्र में स्थित सिटी सेंटर मॉल में गुरुवार की रात आठ बजकर 53 मिनट पर आग लग गई थी और आग पर काबू पाने की कोशिश में दो अग्निशमन कर्मी भी घायल हो गए थे।
#WATCH: Firefighting operation underway at a mall in Nagpada area in Mumbai where a fire broke out last night.
— ANI (@ANI) October 23, 2020
It has been declared a level-5 fire. #Maharashtra pic.twitter.com/YDpgpRHXcm
एक अधिकारी ने बताया कि इस मॉल में एक भूमिगत तल के साथ तीन मंजिल हैं और यहां से करीब 300 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि दमकल के 24 इंजन और 16 बड़े टैंकर समेत दमकल की कुल 50 गाड़ियां आग पर काबू पाने के काम में जुटी हुई हैं।
इसके अलावा 250 से अधिकारी अधिकारी और दमकलकर्मी भी तैनात हैं। आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक दमकल कर्मी का दाहिना हाथ मामूली रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे निकटतम जे जे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
आग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में लगी थी। इस मंजिल पर ज्यादातर दुकानें मोबाइल और उससे जुड़ी सामग्रियों की ही हैं। बीएमसी ने बताया कि मॉल के पड़ोस में स्थित 55 मंजिला ओर्चिड एन्क्लेव के 3,500 लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया है।
इस आग को शुरुआत में ‘स्तर-एक’ यानी ‘मामूली श्रेणी’ में रखा गया था लेकिन इसे रात 10 बजकर 45 मिनट पर ‘स्तर-तीन’ तक बढ़ा दिया गया और बाद में यह और भयानक होकर देर रात दो बजकर 30 मिनट पर ‘स्तर-चार’ तक पहुंच गई।