फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: FIR against Leader of Opposition in Legislative Council Pravin Darekar uproar in both houses

महाराष्ट्र: विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर, दोनो सदनों में हंगामा

Tue, 15 Mar 2022 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 15 Mar 2022 10:28 PM IST
सार

भाजपा ने सवाल किया कि क्या इस उद्देश्य के लिए संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है और बदले की कार्रवाई प्रवीण दरेकर से शुरू की गई है। भाजपा के नितेश राणे ने कहा कि संजय पांडे अपने मालिक की योजना के अनुसार खेल रहे हैं और उनकी इच्छा पूरी कर रहे है।

विज्ञापन
Maharashtra: FIR against Leader of Opposition in Legislative Council Pravin Darekar uproar in both houses
प्रवीण दरेकर - फोटो : Social Media

विस्तार

फोन टैपिंग मामले में विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस का बयान दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस ने कथित मुंबई बैंक घोटाला मामले में विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दरेकर पर मामला दर्ज होने के मुद्दे पर मंगलवार को विधानमंडल के दोनो सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दल भाजपा ने कहा कि यह महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की विपक्ष की आवाज दबाने की चाल है।

विज्ञापन


प्रवीण दरेकर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को विधान परिषद में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की, जिससे सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा के भाई गिरकर ने कहा, दरेकर के खिलाफ प्राथमिकी विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार विभिन्न घोटालों और अपने ही गलत कामों में घिर गई है। इसलिए प्रवीण दरेकर के खिलाफ एफआईआर हुई है। 
विज्ञापन


भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि एमवीए सरकार की आलोचना करने के लिए प्रवीण दरेकर को फंसाया जा रहा है। वहीं, फडणवीस ने विधानसभा में अपने सहयोगी का बचाव करते हुए इस मुद्दे को उठाया और इसे बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के कई विधायक श्रमिक संगठनों के अध्यक्ष और सदस्य हैं। दरेकर लेबर फेडरेशन की तरफ से नहीं बल्कि अर्बन बैंक की तरफ से चुने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सवाल किया कि क्या इस उद्देश्य के लिए संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है और बदले की कार्रवाई प्रवीण दरेकर से शुरू की गई है। भाजपा के नितेश राणे ने कहा कि संजय पांडे अपने मालिक की योजना के अनुसार खेल रहे हैं और उनकी इच्छा पूरी कर रहे है।


दरअसल, दरेकर पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई बैंक में निदेशक का पद पाने के लिए एक श्रमिक संगठन के साथ कथित तौर पर फर्जी सदस्यता का इस्तेमाल किया और खुद को मजदूर बताने का झूठा दावा किया था। मुंबई मे आम आदमी पार्टी (आप) नेता धनंजय शिंदे की शिकायत के बाद माता रमाबाई अंबेडकर पुलिस स्टेशन में दरेकर के खिलाफ भादंसं की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 120-बी (आपराधिक साजिश) सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायत के अनुसार, वह 2011 से 2021 तक मुंबई बैंक के अध्यक्ष थे और कथित तौर पर विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed