{"_id":"603c7f84d83a3a6fc0787767","slug":"maharashtra-father-son-duo-drown-as-boat-overturns-in-rivulet-during-selfie-bid-in-solapur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में हादसा : सेल्फी लेने की कोशिश के दौरान नाव पलटी, पिता-पुत्र डूबे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में हादसा : सेल्फी लेने की कोशिश के दौरान नाव पलटी, पिता-पुत्र डूबे
Mon, 01 Mar 2021 11:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सेल्फी लेने की कोशिश के दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में 39 वर्षीय एक व्यक्ति और उसका बेटा नदी में डूब गए।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि व्यक्ति, अपनी पत्नी, बेटे, बेटी और दो मित्रों के साथ करमाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत वांगी इलाके में उझानी के निकट एक छोटी नदी में रविवार शाम को नौका विहार कर रहा था। सोलापुर के पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने कहा कि इनमें से एक व्यक्ति सेल्फी ले रहा था, जिससे नौका असंतुलित होकर पलट गई और सभी छह लोग पानी में गिर गए।
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति और उसका 13 वर्षीय बेटा डूब गए। स्थानीय मछुआरों ने व्यक्ति की पत्नी, बेटी और दो अन्य को बचा लिया। करमाला पुलिस थाना निरीक्षक श्रीकांत पादुले ने बताया कि दोनों शवों को बाद में बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।