{"_id":"5c0dac04bdec2241ce726fc5","slug":"maharashtra-farmer-gets-6-rupees-for-his-onions-sends-money-to-cm-fadnavis","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के किसान ने प्याज बेचने से हुई छह रुपए की कमाई मुख्यमंत्री को भेजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के किसान ने प्याज बेचने से हुई छह रुपए की कमाई मुख्यमंत्री को भेजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्याज (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक किसान ने प्याज की कीमतों में आई जबर्दस्त गिरावट और प्याज बेचने के एवज में मिलने वाली मामूली रकम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने की खातिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजा है।
विज्ञापन
श्रेयस अभाले नाम के किसान ने पीटीआई-भाषा को रविवार को बताया कि जिले के संगमनेर थोक बाजार में 2657 किलो प्याज एक रुपए प्रति किलो की दर से बेचने और बाजार के खर्च निकालने के बाद उसके पास महज छह रुपए बचे।
विज्ञापन
श्रेयस ने कहा, ‘‘संगमनेर थोक बाजार में मैं जब 2,657 किलो प्याज लेकर आया तो मुझे 2,916 रुपए मिले। मजदूरी और परिवहन पर आए खर्च के तौर पर 2,910 रुपए चुकाने के बाद मेरे पास सिर्फ छह रुपए बचे।’’ उसने कहा कि वह इससे काफी निराश हुआ और मुख्यमंत्री को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजने का फैसला किया ताकि इस स्थिति की तरफ उनका ध्यान दिलाया जा सके।
विज्ञापन