{"_id":"62f28b39cd095302836cffa8","slug":"maharashtra-ex-mp-sambhajiraje-chhatrapati-says-his-outfit-swarajya-will-join-politics-at-right-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शंभाजीराजे बोले- सही समय पर राजनीति में आएगा मेरा संगठन, वंचित लोगों को बनाया जाएगा जनप्रतिनिधि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शंभाजीराजे बोले- सही समय पर राजनीति में आएगा मेरा संगठन, वंचित लोगों को बनाया जाएगा जनप्रतिनिधि
Tue, 09 Aug 2022 10:00 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:00 PM IST
सार
संभाजीराजे ने कहा, "स्वराज्य बनाते समय राजनेताओं ने मेरी आलोचना की कि मैं एक महल में रहता हूं लेकिन मैंने अपना महल 20 साल पहले छोड़ दिया। यह संगठन विस्थापित लोगों के लिए है, न कि स्थापित लोगों के लिए।"
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने मंगलवार को कहा कि उनका नया संगठन 'स्वराज्य' उचित समय पर राजनीति में शामिल होगा। संभाजीराजे ने उस्मानाबाद के तुलजापुर कस्बे में अपने संगठन के लोगों के साथ मुलाकात की और वहां एक जनसभा को संबोधित किया।
'वंचितों को जनप्रतिनिधि बनाएगा स्वराज्य'
इस दौरान उन्होंने कहा, "स्वराज्य किसानों, मजदूरों, सहकारिता क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सत्ता से वंचित लोगों को मजबूत बनाया जाए और उन्हें जनप्रतिनिधि बनाया जाए।"
उन्होंने कहा कि अगर जनता के मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो 'स्वराज्य' उचित समय पर राजनीति में शामिल हो जाएगा।
'शिंदे और ठाकरे सरकार ने बर्बाद किए राज्य के 60 दिन'
एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने दावा किया कि पहले की महा विकास अघाड़ी सरकारी तरह सरकार के गठन में तीस दिन लगे थे और दोनों ने राज्य के 60 दिन बर्बाद किए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "पहले शिंदे मराठा समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आते थे। जब मैंने समीक्षा या उपचारात्मक याचिका के बारे में बात की तो इसके बारे में कोई बात नहीं हुई। इन मुद्दों पर अब गौर किया जाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि वह अपने संगठन को राज्य के कोने-कोने तक लेकर जाएंगे।
'स्थापितों के लिए नहीं, विस्थापितों के लिए है संगठन'
संभाजीराजे ने कहा, "मेरी विचारधारा लोगों को एकसाथ लाने की थी। इसलिए मैंने पूरे राज्य में शिव-साहू संवाद यात्रा और मराठा आरक्षण रैली का आयोजन किया। स्वराज्य बनाते समय राजनेताओं ने मेरी आलोचना की कि मैं एक महल में रहता हूं लेकिन मैंने अपना महल 20 साल पहले छोड़ दिया। यह संगठन विस्थापित लोगों के लिए है, न कि स्थापित लोगों के लिए।"