फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Ex CM devendra fadanvis said in vidhansabha i will be back soon

पत्नी के बाद अब फडणवीस का शायरना अंदाज, कहा-मैं समंदर हूं लौटकर  वापस आऊंगा

Sun, 01 Dec 2019 06:58 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Sun, 01 Dec 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Ex CM devendra fadanvis said in vidhansabha i will be back soon
Amruta Fadnavis - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र विधानसभा में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शायरना अंदाज देखने को मिला। उन्होंने खास अंदाज में विपक्ष पर तंज कसा। शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों को अध्यक्ष के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने एक शेर पढ़ा। 

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, 'मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना... मैं समंदर हूं, लौट कर वापस आऊंगा।' बता दें जिस दिन फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने भी शेर के माध्यम से वापसी की बात कही थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमृता फडणवीस ने ने ट्वीट कर महाराष्ट्र की जनता का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने एक शेर लिखा, 'पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिज़ां की जद में हूं मौसम जरा बदलने दे!' अमृता ने आगे महाराष्ट्र की जनता को पांच यादगार साल देने के लिए शुक्रिया अदा किया। 

फडणवीस के शेर पढ़ने के बाद भाजपा विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका अभिवादन किया। हालांकि इस दौरान सत्ता पक्ष के कई विधायक हंसते नजर आए। महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के फडणवीस को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed