फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   maharashtra election 2024  Union Home Minister Amit Shah addresses public rally in Dhule

Maharashtra Election: 'उद्धव बाबू आप किसके साथ बैठे हो....', धुले में महा विकास अघाड़ी पर जमकर बरसे शाह

Wed, 13 Nov 2024 03:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के जलगांव और धुले में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महायुति मतलब 'विकास' और अघाड़ी का मतलब 'विनाश' है। आपको फैसला करना है कि आप विकास करने वालों को सत्ता में लाओगे या जिनके कारण विनाश हुआ उनको लाओगे।   

विज्ञापन
maharashtra election 2024  Union Home Minister Amit Shah addresses public rally in Dhule
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों का प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जलगांव और धुले में भाजपा की चुनावी रैलियों को संबोधित किया। जलगांव जिले के चालीसगांव में शाह ने कहा, 'हाल ही में राहुल गांधी बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की एक प्रति लहराते हुए देखे गए। उन्होंने संसद में शपथ लेते समय उसी प्रति का इस्तेमाल किया। जब कुछ पत्रकारों के हाथ वही प्रति लगी, तो उसमें खाली पन्ने थे। फर्जी संविधान दिखाकर राहुल ने लोगों का भरोसा तोड़ा और बाबा साहब का अपमान किया। जाहिर है, राहुल बाबा आपने कभी भारतीय संविधान पढ़ा ही नहीं है।' यह भी दिलचस्प है कि राहुल गांधी भाजपा के इस आरोप पर पहले ही स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उन्होंने पन्ने दिखाकर साफ किया था कि भाजपा के आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मनमोहन सरकार ने 10 साल तक कार्रवाई नहीं की
जलगांव की रैली में शाह ने यह भी कहा कि अगर महा विकास अघाड़ी 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतती है, तो कांग्रेस के लिए यह राज्य पैसे निकालने की मशीन- एटीएम की तरह हो जाएगा। शाह ने आरोप लगाया कि 'वे (एमवीए) राज्य के संसाधनों का उपयोग करके महाराष्ट्र से धन निकालेंगे और पैसा दिल्ली भेजेंगे।' हालांकि, अगर भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार बनती है, तो मोदी प्रशासन महाराष्ट्र के लिए और अधिक विकास सुनिश्चित करेगा। शाह ने दावा किया कि झारखंड में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस झूठे वादे करती है और लोगों को गुमराह करती है। वोट बैंक की राजनीति के कारण सोनिया-मनमोहन सरकार ने 10 साल तक नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र की जनता के वोट से भारत का भविष्य मजबूत होगा
बकौल अमित शाह, 'सच्चाई यह है कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने के बाद हमारा महाराष्ट्र पूरे हिंदुस्तान में एफडीआई में नंबर वन है।' उन्होंने बड़ी संख्या में भाजपा का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा, आपका एक वोट न केवल महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनाएगा बल्कि आपका एक वोट महाराष्ट्र की प्यारी बहनों के खाते में 2,100 रुपये भी जमा करेगा। आपका एक वोट किसानों के खाते में सालाना 12,000 रुपये की जगह 15,000 रुपये जमा कराएगा। आपका एक वोट भारत के भविष्य को मजबूत करेगा।

कांग्रेस प्रमुख से गृह मंत्री अमित शाह के तीखे सवाल

maharashtra election 2024  Union Home Minister Amit Shah addresses public rally in Dhule
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/@BJP4India
इससे पहले धुले की चुनावी रैली में गृह मंत्री शाह ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, महायुति मतलब 'विकास' और अघाड़ी का मतलब 'विनाश' है। आपको फैसला करना है कि आप विकास करने वालों को सत्ता में लाओगे या जिनके कारण विनाश हुआ उनको लाओगे।   

'2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत'
उन्होंने कहा, (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने देश को समृद्ध और सुरक्षित बनाया है। (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह के समय भारत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था। लेकिन मोदी उसे पांचवें स्थान पर ले आए। 2027 में भारत की अर्थव्यस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। अघाड़ी वाले (एमवीए) झूठे वादे करते हैं। 

'पीएम मोदी के वादे पत्थर की लकीर'
शाह ने धुले की चुनावी रैली में कांग्रेस शासित प्रदेश की सरकारों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वहीं वादे करने चाहिए, जो पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारें अपने वादे पूरे नहीं कर सकीं। लेकिन मोदी के वादे पत्थर की लकीर हैं। हमने घोषणा की थी कि हम राम मंदिर बनाएंगे और ऐसा किया.. अपने वोट बैंट के कारण न तो राहुल गांधी और न ही सुप्रिया सुले राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। 55 साल में पहली बार रामलला के अयोध्या में दिवाली मनाई गई।  

'बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को भूल गए उद्धव'
भाजपा नेता ने कहा, अघाड़ी (एमवीए) केवल तुष्टिकरण करना चाहता है। सत्ता हासिल करने के लिए उद्धव (ठाकरे), बालासाहेब ठाकरे के सभी सिद्धांतों को भूल गए हैं। उद्धव बाबू, आज आप किसके साथ बैठे हैं? आज आप उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने औरंगाबाद का नाम बदलने, राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने और पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर आपत्ति जताई थी। महाराष्ट्र की जनता के सामने दोनों पक्ष स्पष्ट हैं। एक अघाड़ी है, जो औरंगजेब का फैन क्लब है और दूसरा महायुति है, छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर के सिद्धातों का पालन कर रहा है। 

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed