फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024: UBT Shiv Sena leader Aditya Thackeray cornered BJP on Ladki Bahin scheme

Maharashtra: 15 लाख का वादा किया लेकिन घटाकर 1500 रुपये....,आदित्य ठाकरे ने लड़की बहिन योजना पर भाजपा को घेरा

Fri, 08 Nov 2024 12:22 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 12:22 AM IST
सार

यूबीटी शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने लड़की बहिन योजना को लेकर भाजपा पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो 1500 रुपये की राशि घटकर 150 रुपये हो जाएगी क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024: UBT Shiv Sena leader Aditya Thackeray cornered BJP on Ladki Bahin scheme
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: आदित्य ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब 10 एकदिन का समय शेष रह गया है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों की आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी है। इसी बीच यूबीटी शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने लड़की बहिन योजना को लेकर भाजपा का घेराव किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने 2014 में लोगों से 15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन अब वह लड़कियों बहन योजना के तहत महज 1,500 रुपये दे रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होनी है। 
विज्ञापन


राशि घटकर 150 रुपये हो जाएगी- आदित्य
आदित्य ठाकरे यूबीटी शिवसेना के उम्मीदवार उदयसिंह राजपूत और दिनेश पारदेशी के लिए कन्नड और वैजापुर विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर रहे थे। जिस दौरान उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो यह राशि घटकर 150 रुपये हो जाएगी क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होंगे। जबकि हम हर महिला को 3,000 रुपये देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने इस साल लड़कियां बहन योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

300 के चेक प उठाया सवाल
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में 300 रुपये के चेक दिए थे। जिसको लेकर आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्या यह राशि इतनी बड़ी है कि वे इससे कोई कंपनी खरीदने जा रहे हैं? इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए थे, जहां उन्होंने लाभार्थियों से पूछा था कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत पैसे मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ने लगाया आरोप
इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार ने शक्ति कानून' पारित किया था। जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया था लेकिन वह अब भी लंबित है। यह इसलिए है क्योंकि भाजपा में कुछ लोग ऐसे हैं जिन पर महिलाओं के खिलाफ दमन के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed