फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra election 2024 Nitin Gadkari says Essence of Constitution must be protected

Maharashtra Polls: 'संविधान के मूल भाव की रक्षा जरूरी', गडकरी बोले- हम किसी को इसे बदलने की इजाजत नहीं देंगे

Sun, 17 Nov 2024 11:54 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 11:54 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने संविधान को कमजोर कर दिया। इस मौके पर उन्होंने संविधान के मूल भाव की रक्षा करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
Maharashtra election 2024 Nitin Gadkari says Essence of Constitution must be protected
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: नितिन गडकरी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संविधान के मूल भाव की रक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने पिछले संशोधनों के लिए कांग्रेस की आलोचना की। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गडकरी ने रविवार को अहिल्यांगर जिले के कर्जत जामखेड विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार राम शिंदे के लिए प्रचार किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम किसी को भी डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने की इजाजत नहीं देंगे। संविधान का मूल भाव लोकतंत्र, समाजवाद, निष्पक्षता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों में निहित है, और कोई भी इन सिद्धांतों को बदल नहीं सकता है।' उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक केशवानंद भारती मामले का उदाहरण दिया, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि संविधान के मूल सिद्धांतों को नहीं बदला जा सकता, और इस सिद्धांत को हमेशा बरकरार रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल के दौरान संविधान कमजोर करने का आरोप
गडकरी ने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित किया, तो कांग्रेस ने आपातकाल लागू किया और संविधान को बदल दिया। बाद में, जब 1977 में जनता पार्टी सत्ता में आई, तो उन्होंने उन बदलावों को सुधारने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में लौटने पर उन बदलावों को फिर से उलट दिया। अब वही पार्टी संविधान बदलने का आरोप हम पर लगा रही है।'

कांग्रेस पर मुसलमानों में डर फैलाने का आरोप लगाया
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कांग्रेस पर मुसलमानों में डर फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से कहती है कि भाजपा उन्हें नुकसान पहुंचाएगी, लेकिन अगर आप हमारे कामों को देखें तो आपको समझ में आएगा कि हम सभी के लिए काम करते हैं। हमने उज्ज्वला योजना के तहत 9.5 करोड़ गैस सिलेंडर दिए, आयुष्मान योजना से लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं, और लड़की बहन योजना के तहत माताओं और बहनों को वित्तीय मदद मिली। क्या हमने कभी कहा कि इन योजनाओं में मुसलमानों को शामिल नहीं किया जाएगा?


जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति से बचें
केंद्रीय मंत्री ने मतदाताओं से विभाजनकारी राजनीति को नकारने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का दृष्टिकोण सबके लिए विकास, समर्थन और विश्वास पर आधारित है। हमें जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति से बचना चाहिए। 

नेताओं के चुनाव करते समय पसंद और कुशलता देखें
अंत में भाजपा नेता गडकरी ने एक उदाहरण देते हुए अपना भाषण समाप्त किया। उन्होंने कहा कि जब हम किसी रेस्तरां में जाते हैं तो हम अपने पसंदीदा खाने का चुनाव करते हैं, न कि मालिक की जाति को देखकर। इसी तरह, जब हम डॉक्टर का चुनाव करते हैं तो हम उसकी जाति या धर्म नहीं, बल्कि उसकी कुशलता को देखते हैं। यही तरीका हमें नेताओं के चुनाव में भी अपनाना चाहिए।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed