फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election 2024: Manoj Jarange said, Those claiming Hindus in danger denying reservation to Marathas

Maharashtra: मनोज जरांगे का भाजपा पर हमला, कहा- हिंदुओं पर खतरे की बात करने वाले मराठों को नहीं दे रहे आरक्षण

Wed, 13 Nov 2024 03:38 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Wed, 13 Nov 2024 03:38 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
Maharashtra Election 2024: Manoj Jarange said, Those claiming Hindus in danger denying reservation to Marathas
मनोज जरांगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अब मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हिंदू खतरे में हैं, उनको एक होना चाहिए। मगर वे लोग मराठों को आरक्षण नहीं दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में मतदाता सत्तारूढ़ गठबंधन को करारी शिकस्त देंगे। 
विज्ञापन


मनोज ने कहा कि महायुति की नीतियों के चलते समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। मराठा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे। हिंदू एकता के लिए काम करने वालों ने मुस्लिमों को निशाना बनाने के लिए मराठों का इस्तेमाल किया और उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर आप यह कहते हैं कि हिंदू खतरे में है तो मराठों का क्या होगा? क्या आपको उनके बच्चों की परेशानियां नहीं दिखती हैं? अगर हिंदू खतरे में हैं तो मराठों को भी सुरक्षा देना आपकी जिम्मेदारी है। जब हम आरक्षण की मांग करते हैं तो हिंदू हमारा विरोध करते हैं और जब उन्हें मुस्लिमों पर निशाना साधना होता है तो उनको मराठों की याद आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज जरांगे ने कहा कि नारा दिया जा रहा है कि बटेंगे तो कटेंगे, मगर हिंदुओं को कौन काटेगा। मराठा राज्य की सबसे बड़ी हिंदू जाति है। हम अपने मुद्दों को सुलझाने में सक्षम हैं। हम छत्रपति शिवाजी के हिंदुत्व का पालन करते हैं। हम अपना ख्याल खुद रख सकते हैं। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि चुनाव में किसको हराना है। जो लोग आरक्षण के खिलाफ हैं, उनको मराठा 100 फीसदी हराएंगे। उनको बख्शा नहीं जाएगा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अपनी फसलों के लिए बेहतर दाम चाहिए और वे कर्ज से मुक्त होना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें उनका हक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि मराठा अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आरक्षण चाहते हैं। मगर सरकार इसका विरोध कर रही है। विरोधियों को चुनाव में करारा जवाब मिलेगा।  


महाराष्ट्र में एमवीए बनाम महायुति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जो महायुति गठबंधन को चुनौती देता है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed