{"_id":"6735ca2d1c0a819e660aba47","slug":"maharashtra-election-2024-batenge-to-katenge-slogan-not-in-good-taste-says-bjp-leader-ashok-chavan-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ''बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा सही नहीं', भाजपा नेता अशोक चव्हाण बोले- मैं इसके पक्ष में नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ''बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा सही नहीं', भाजपा नेता अशोक चव्हाण बोले- मैं इसके पक्ष में नहीं
Thu, 14 Nov 2024 03:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:30 PM IST
सार
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के अर्धपुर में कहा, 'हर राजनेता को बहुत सोचने के बाद फैसला लेना होता है। हमें यह भी देखना होगा कि किसी की भावनाएं आहत न हों।'
विज्ञापन
अशोक चव्हाण
- फोटो : फेसबुक/अशोक चव्हाण
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा है कि 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा सही नहीं है, साथ ही यह अप्रासंगिक भी है और लोग भी इसे पसंद नहीं करेंगे। भाजपा सांसद ने वोट जिहाद बनाम धर्मयुद्ध की बयानबाजी को भी ज्यादा महत्व नहीं दिया।
पूर्व सीएम बोले- मैं ऐसे नारों के पक्ष में नहीं
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी रैलियों में 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा लगाते रहे हैं। जब इसके बारे में अशोक चव्हाण से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'इसकी (नारे की) कोई प्रासंगिकता नहीं है। चुनाव के समय नारे दिए जाते हैं। यह नारा सही भी नहीं है और मुझे नहीं लगता कि लोग भी इसे पसंद करेंगे। व्यक्तिगत रूप से कहूं तो मैं ऐसे नारों के पक्ष में नहीं हूं।'
वोट जिहाद बनाम धर्मयुद्ध को भी नकारा
अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के अर्धपुर में कहा, 'हर राजनेता को बहुत सोचने के बाद फैसला लेना होता है। हमें यह भी देखना होगा कि किसी की भावनाएं आहत न हों।' महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने पिछले हफ्ते कहा था कि 'वोट जिहाद' का मुकाबला वोट के 'धर्मयुद्ध' से किया जाना चाहिए। चव्हाण ने कहा कि महायुति और भाजपा की नीति विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र है। उन्होंने कहा कि मैं इसे ज्यादा महत्व नहीं देता। मेरा एकमात्र एजेंडा विकास है। इसलिए पार्टी बदलने के बावजूद लोग मेरे रुख की सराहना करते हैं।
विज्ञापन
बहुमत हासिल कर लेगा महायुति गठबंधन
गौरतलब है कि अशोक चव्हाण लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और इसी साल फरवरी में वे भाजपा में शामिल हुए थे। चव्हाण ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि लोकसभा चुनाव में मराठा आरक्षण का ज्यादा असर रहा। लेकिन आम चुनाव के बाद राज्य सरकार ने आरक्षण को लेकर कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव का माहौल अच्छा है और लोगों में उत्साह है। यह पूछे जाने पर कि महायुति को 288 सदस्यीय विधानसभा में कितनी सीटें मिलेंगी? इसके जवाब में चव्हाण ने कहा कि उन्होंने राज्य के कुछ हिस्सों का दौरा किया है लेकिन सभी का दौरा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार बनाने लायक बहुमत मिल जाएगा।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन