फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: ED custody of Yes Bank founder Rana Kapoor extends till 16th March by court in Mumbai

Yes Bank Crisis: कोर्ट ने राणा कपूर की ईडी हिरासत 16 मार्च तक बढ़ाई

Wed, 11 Mar 2020 07:13 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 Mar 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: ED custody of Yes Bank founder Rana Kapoor extends till 16th March by court in Mumbai
राणा कपूर - फोटो : SELF

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में 16 मार्च तक के लिए भेज दिया। सुनवाई के दौरान ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) मामले सुनने वाली विशेष अदालत को बताया कि कपूर ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न संस्थाओं को 30,000 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए थे।

विज्ञापन


 

निजी बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ 62 वर्षीय राणा कपूर को ईडी ने बीते रविवार को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कथित तौर पर जांच में सहयोग नहीं करने का हवाला देते हुए गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि कपूर को कोर्ट ने पहले 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा था। बुधवार को उनकी रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें विशेष अदालत के न्यायाधीश पीपी राजवैद्य के समक्ष पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने उनकी ईडी हिरासत 16 मार्च तक बढ़ा दी, क्योंकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसे आगे की जांच के लिए जरूरी बताया था। अपनी हिरासत में रखे जाने की मांग करते हुए ईडी ने अदालत को बताया कि कपूर जब बैंक के पैनल में थे, तब विभिन्न संस्थाओं को 30,000 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए थे। एजेंसी ने अदालत से कहा कि इसमें से 20,000 करोड़ रुपये खराब ऋणों में बदल गए। हमें इस बात की बहुत विस्तार से जांच करने की जरूरत है कि पैसा कहां से कैसे आया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed