फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Dy CM Ajit Pawar wife Sunetra Pawar files papers as NCP candidate for Rajya Sabha election

Rajya Sabha Election: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा जाएंगी राज्यसभा? चुनाव के लिए दाखिल किया पर्चा

Thu, 13 Jun 2024 02:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Jun 2024 02:11 PM IST
सार

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में सुनेत्रा पवार बारामती निर्वाचन क्षेत्र से हार गईं थीं। यहां उनकी भाभी सुप्रिया सुले ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी। राज्य मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने यहां कहा कि एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है। मैं भी चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक था, लेकिन बुधवार शाम को एक बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने उनके नाम को अंतिम रूप दिया। 

विज्ञापन
Maharashtra Dy CM Ajit Pawar wife Sunetra Pawar files papers as NCP candidate for Rajya Sabha election
सुनेत्रा पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ पार्टी नेता और राज्य मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि वह भी चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन वह सुनेत्रा पवार के नामांकन से नाराज नहीं हैं। उन्होंने इसे सामूहिक निर्णय बताया। 

विज्ञापन


हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में सुनेत्रा पवार बारामती निर्वाचन क्षेत्र से हार गईं थीं। यहां उनकी भाभी सुप्रिया सुले ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी। राज्य मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने यहां कहा कि एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारने का फैसला किया है। मैं भी चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक था, लेकिन बुधवार शाम को एक बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने उनके नाम को अंतिम रूप दिया। 
विज्ञापन


राज्यसभा सचिवालय ने उच्च सदन में 10 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, जिनमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक रिक्तियां शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रमुख पद एक ही परिवार को दिए जा रहे हैं? इस पर भुजबल ने कहा कि अजित पवार ने सुनेत्रा पवार के नामांकन पर फैसला नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुजबल ने कहा कि सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारने का फैसला पार्टी के कोर ग्रुप ने लिया था। यह फैसला अकेले अजीत पवार ने नहीं लिया था। यह सामूहिक फैसला था। राज्यसभा में सीटें खाली होने के बाद महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और उदयनराजे भोंसले सहित इसके कुछ सदस्य लोकसभा के लिए चुने गए। 

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें राज्यसभा चुनाव में नहीं उतारे जाने से निराशा हुई? इस पर भुजबल ने कहा कि क्या आप इसे मेरे चेहरे पर देख सकते हैं? मैंने सामूहिक निर्णय लेने का सम्मान करना सीखा है और पिछले 57 सालों से ऐसा कर रहा हूं। चाहे शिवसेना हो या एनसीपी, निर्णय लोगों से चर्चा के बाद लिए जाते हैं, न कि किसी एक व्यक्ति की इच्छा के अनुसार। 


इससे पहले भुजबल नासिक निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन एनसीपी के गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में वहां से अपना उम्मीदवार उतारा। यह सीट उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed