{"_id":"67cd53a5c4a9f52f50053f54","slug":"maharashtra-drunk-man-who-urinated-on-public-road-in-pune-arrested-from-karad-news-in-hindi-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुणे में BMW कार से उतरे शराबी ने सड़क पर किया पेशाब; पुलिस ने आरोपी को कराड से किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुणे में BMW कार से उतरे शराबी ने सड़क पर किया पेशाब; पुलिस ने आरोपी को कराड से किया गिरफ्तार
Sun, 09 Mar 2025 02:09 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:09 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों को सार्वजनिक कदाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये घटना येरवडा इलाके में हुई, जब आरोपियों ने शराब के नशे में सड़क पर पेशाब किया। इस घटना का वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल में कैद किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुणे में BMW कार से उतरे शराबी ने सड़क पर किया पेशाब
- फोटो : Adobe Stock / अमर उजाला
विस्तार
पुणे में बीच सड़क पर रईसजादों की तरफ से शर्मनाक करतूत की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, येरवडा इलाके में लग्जरी कार से उतरकर एक शख्स की तरफ से खुलेआम बीच सड़क पर पेशाब किया गया। वहीं जब इसका विरोध स्थानीय लोगों की तरफ से किया गया तो आरोपी गलत व्यवहार भी किया। ये पूरा घटनाक्रम एक राहगीर की तरफ से अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
गौरव आहूजा के रूप में हुई आरोपी की पहचान
मामले में पुणे पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्होंने एक लग्जरी कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिसने सार्वजनिक जगह पर गलत व्यवहार किया। आरोपी की पहचान गौरव आहूजा के रूप में हुई है, जिसे कराड (सातारा जिला) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद वह फरार था। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।
येरवडा चौक पर आरोपियों पर पेशाब करने का आरोप
येरवडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, गौरव आहूजा और एक अन्य व्यक्ति बीएमडब्ल्यू कार में थे। वे येरवडा चौक पर रुके और खुले में पेशाब करने लगे। जब एक राहगीर ने टोका, तो आरोपी ने अनुचित हरकतें भी कीं। वहीं पुणे डीसीपी हिम्मत जाधव ने कहा, 'आज सुबह एक युवक ने अपनी कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी और अश्लील हरकत की...इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए येरवदा पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 270, 281, 285 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

#WATCH | Pune, Maharashtra | DCP Himmat Jadhav said, "This morning, a youngster parked his car in the middle of the road and behaved obscenely... A case has been registered in Yerwada police station under BNS section 270, 281, 285 and relevant sections of Maharashtra Police Act… pic.twitter.com/gJxEgDMtCr
— ANI (@ANI) March 9, 2025
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन