{"_id":"61412ed18ebc3e866161e430","slug":"maharashtra-drdo-awarded-contract-to-manufacture-oxygen-generators-to-10-companies-with-godrej","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : डीआरडीओ ने गोदरेज समेत 10 कंपनियों को दिया ऑक्सीजन जनरेटर बनाने का ठेका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : डीआरडीओ ने गोदरेज समेत 10 कंपनियों को दिया ऑक्सीजन जनरेटर बनाने का ठेका
Wed, 15 Sep 2021 04:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 15 Sep 2021 04:52 AM IST
सार
जीएंडबी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया, गोदरेज प्रिसिजन इंजीनियरिंग (जीपीई), बंगलूरू को डीआरडीओ की प्रयोगशाला से ऑक्सीजन जनरेटर बनाने का आदेश मिला है।ऑक्सीजन जनरेटर के पहले बैच को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के अस्पतालों में जल्द लगाएंगे।
विज्ञापन
डीआरडीओ
- फोटो : facebook.com/DPIDRDO
विस्तार
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गोदरेज (जीएंडबी) सहित निजी क्षेत्र की 10 कंपनियों के साथ ऑक्सीजन जनरेटर बनाने के लिए करार किया है।
विज्ञापन
जीएंडबी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया, गोदरेज प्रिसिजन इंजीनियरिंग (जीपीई), बंगलूरू को डीआरडीओ की प्रयोगशाला, डिफेंस बायो-इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रोमैकेनिकल लेबोरेटरी (डीईबीईएल) से ऑक्सीजन जनरेटर बनाने का आदेश मिला है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भेजा जाएगा पहला बैच
गोदरेज ने बयान में बताया, कोरोना के कई वौरिएंट मलने से महामारी का खतरा ज्यादा है, ऐसे में मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता तेजी से बढ़ गई है। इसे देखते हुए हम मेडिकल ऑक्सीजन जनरेटर के पहले बैच को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के अस्पतालों में जल्द लगाएंगे। प्रत्येक जनरेटर प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है, जिससे 50 रोगियों को देखभाल की जा सकती है।
विज्ञापन