फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Dissatisfaction in Shiv Sena before cabinet expansion, MLA Narendra Bhondekar resigns

Maharashtra: कैबिनेट विस्तार से पहले शिवसेना में नाराजगी, MLA नरेंद्र भोंडेकर ने उपनेता पद से दिया इस्तीफा

Sun, 15 Dec 2024 06:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2024 06:08 PM IST
सार

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे वाले शिवसेना गुट में नाराजगी देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक मंत्री पद न मिलने से नाराज शिवसेना विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra: Dissatisfaction in Shiv Sena before cabinet expansion, MLA Narendra Bhondekar resigns
नरेंद्र भोंडेकर, विधायक, शिवसेना - फोटो : X / @NBhondekar61

विस्तार

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में नाराजगी देखने को मिली। पार्टी के उपनेता पद और विभागीय समन्वयक पद से विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र भोंडेकर मंत्री पद न मिलने से नाराज थे। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नरेंद्र का प्रदर्शन
नरेंद्र भोंडेकर ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गणेश (बालू) थावकर को 38 हजार 367 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव में नरेंद्र भोंडेकर को कुल एक लाख 27 हजार 884 वोट मिले थे।
विज्ञापन


नरेंद्र भोंडेकर का चुनावी सफर
नरेंद्र भोंडेकर ने 30 साल की उम्र में पहली बार अविभाजित शिवसेना के टिकट पर भंडारा विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। जबकि साल 2019 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की और विधानसभा में पहुंचे। वहीं 2022 में शिवसेना में हुई बगावत के दौरान उन्होंने एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था। जिसका लाभ उन्हें साल 2024 के विधानसभा चुनाव में मिला और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने उन्हें फिर से भंडारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारा विधानसभा में नरेंद्र भोंडेकर की छवि
स्थानीय विधायक नरेंद्र भोंडेकर अपने इलाके में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं, उन्हें क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के काम और विकास कार्य के लिए जाना जाता है। नरेंद्र भोंडेकर की गिनती एक शिक्षित और सरल नेता के रुप में है। जानकारी के अनुसार, नरेंद्र भोंडेकर सभी पार्टियों और समाज के लोगों में अपनी पकड़ रखते हैं।


विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed