फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra DIG Shivdeep Lande who probed Antilia bomb scare case returns to Bihar police

महाराष्ट्र: बिहार पुलिस में लौटेंगे डीआईजी शिवदीप लांडे, कर चुके हैं एंटीलिया बम मामले की जांच, जानिए इनके कुछ दिलचस्प किस्से

Sat, 27 Nov 2021 04:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Nov 2021 04:03 AM IST
सार

 महाराष्ट्र में शिवदीप लांडे का शुक्रवार को एटीएस के रूप में आखिरी कार्यदिवस था और वह एक दिसंबर से बिहार पुलिस में शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
Maharashtra DIG Shivdeep Lande who probed Antilia bomb scare case returns to Bihar police
शिवदीप लांडे - फोटो : self

विस्तार

बिहार में अपनी ड्यूटी का लोहा मनवाने वाले डीआईजी शिवदीप लांडे अब फिर बिहार पुलिस में वापसी को तैयार हैं। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते के उप महानिरीक्षक शिवदीप लांडे अपनी प्रतिनियुक्ति के पूरा होने के साथ अपने गृह कैडर बिहार लौटेंगे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि महाराष्ट्र में शिवदीप लांडे का शुक्रवार को एटीएस के रूप में आखिरी कार्यदिवस था और वह एक दिसंबर से बिहार पुलिस में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिले विस्फोटकों वाली एसयूवी और बाद में व्यवसायी मनसुख हिरन की संदिग्ध मौत के मामले की जांच की थी। एटीएस ने हिरन मौत मामले को सुलझाने का दावा किया था, लेकिन बाद में इस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांडे का शिवसेना कनेक्शन
तेजतर्रार और दबंग आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे महाराष्ट्र के शिवसेना नेता विजय शिवतरे के दामाद हैं। उनकी बेटी डॉक्टर ममता शिवतरे शिवदीप लांडे की पत्नी हैं। विजय शिवतरे महाराष्ट्र के जल संसाधन राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह शिवसेना के प्रवक्ता भी बनाए गए थे। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संजय जगताप के हाथों उनकी बुरी शिकस्त भी हुई थी। शिवदीप लांडे जब पटना से मुंबई आए तब उन्हें मुंबई में एंटी नारकोटिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई, जहां उन्होंने बेहतरीन काम किया था। 


बिहार में दुपट्टा ओढ़ आरोपी को पकड़ आए थे चर्चा में 
जनवरी, 2015 में शिवदीप पटना के डाक बंगला चौराहे पर घूस मांग रहे इंस्पेक्टर सर्वचंद को फिल्मी अंदाज में दुपट्टा ओढ़कर पकड़ने के मामले में चर्चा में आए थे। यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर सर्वचंद पर आरोप था कि वह पटना के दो व्यापारी भाइयों से एक पुराने केस को खत्म करने के लिए पैसे मांग रहे थे। इन दोनों भाइयों ने इसकी जानकारी तत्कालीन एसपी शिवदीप लांडे को दी। इसके बाद लांडे भेष बदलकर टी-शर्ट पहने और सर पर दुपट्टा लपेटे इंस्पेक्टर सर्वचंद का डाक बंगला चौराहे पर इंतजार करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed