{"_id":"63edaae531d36abc4906b9c3","slug":"maharashtra-devendra-fadnavis-claim-sharad-pawar-supports-bjp-in-2019-with-ajit-pawar-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devendra Fadnavis: 'BJP-NCP गठबंधन को थी शरद पवार की मंजूरी', बयान पर कायम फडणवीस, बोले- जो कहा 100 फीसदी सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Devendra Fadnavis: 'BJP-NCP गठबंधन को थी शरद पवार की मंजूरी', बयान पर कायम फडणवीस, बोले- जो कहा 100 फीसदी सच
Thu, 16 Feb 2023 09:44 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 16 Feb 2023 09:44 AM IST
सार
तीन साल पहले अक्टूबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा ने 105 सीटों पर और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह अपने दावे पर कायम हैं कि नवंबर 2019 में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के साथ जो सरकार बनाई थी, उसे राकांपा मुखिया शरद पवार का समर्थन प्राप्त था। फडणवीस ने कहा कि 'उनका बयान 100 फीसदी सच है और वह झूठ नहीं बोल रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज की जा रही बातों पर नहीं बोलूंगा लेकिन समय आने पर इस पर जरूर बोलूंगा और अभी समय नहीं आया है'।
विज्ञापन
फडणवीस बोले- उनके खिलाफ चक्रव्यूह रचा गया
कुछ समय पहले फडणवीस ने कहा था कि अजित पवार के साथ बनाई गई सरकार को शरद पवार ने अपनी सहमति दी थी और सबकुछ उनकी जानकारी में हुआ था। कसबा-चिंचवड़ उपचुनाव को लेकर फडणवीस ने पुणे में बैठक की। इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने उक्त बातें कही। फडणवीस ने कहा कि 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह रचा गया। लेकिन चक्रव्यूह को किस तरह तोड़ा जाए, यह हमें पता था। हमने उस चक्रव्यूह को तोड़ा और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर सरकार बनाई।
विज्ञापन
जानिए क्या हुआ था घटनाक्रम
बता दें कि तीन साल पहले अक्टूबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा ने 105 सीटों पर और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दोनों पार्टियां सरकार बनाने की स्थिति में थीं लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों में विवाद हो गया। जिसके चलते सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा और शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली।
विज्ञापन
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने से पहले 23 नवंबर की सुबह एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ, जिसमें तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अचानक देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी थी। हालांकि शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को समर्थन देने का एलान कर दिया। आखिरकार बीजेपी को पीछे हटना पड़ा और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बन गई। अब फडणवीस ने दावा किया है कि अजित पवार के साथ जो उन्होंने शपथ ली थी, उसके लिए शरद पवार से मंजूरी मिल गई थी।