महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, 8-10 दिन में निर्णय लेगी सरकार: अजित पवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों के मुकाबले अब महाराष्ट्र में इस जानलेवा महामारी का प्रकोप कम तो हुआ है लेकिन अभी भी स्थिति डगमगाने के आसार बने हुए हैं। राज्य में रोजाना पांच से छह मरीज सामने आ रहे हैं। इन स्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि राज्य में कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए कुछ दिन के लिए फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि, उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने इस तरह की किसी संभावना से इनकार किया है।
पवार ने रविवार को कहा कि दिवाली के दौरान बहुत भीड़ उमड़ी थी। यहां तक कि गणेश चतुर्थी के समय पर भी हमने भीड़ देखी थी। हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। हम अगले 8-10 दिन तक स्थिति का आंकलन करेंगे और उसके बाद लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि दिवाली के समय ऐसी भीड़ थी मानो कोरोना इतनी भारी भीड़ के कारण ही खत्म हो जाएगा। अब आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है।
उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अगर राज्य में कोरोना की दूसरी लहर आती है तो इसके लिए सरकार प्रबंध कर रही है। सरकार ने कई नियम बनाए हैं। सरकार ने स्कूल शुरू करने के लिए कई नियम बानए हैं जिसमें किस तरह उन्हें सैनिटाइज करना चाहिए, यह बताने के कई तरीकों का समावेश किया गया है। बता दें कि शनिवार को राज्य में 5760 मामले सामने आने के साथ यहां कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17 लाख 74 हजार 455 हो गई।
During Diwali, there was a huge crowd as if Corona itself died due to heavy crowd. Now there are predictions that 2nd wave may come. Govt has made a lot of regulations to start schools which includes different ways as to how they should be sanitized: Maharashtra Deputy CM https://t.co/P4VxVnZYhF
— ANI (@ANI) November 22, 2020