फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra deputy cm eknath shinde slam opposition on evm

Maharashtra: 'क्या आज ईवीएम घोटाला खत्म हो गया है?', डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तंज

Sun, 08 Dec 2024 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Dec 2024 03:28 PM IST
सार

शिंदे ने कहा कि 'विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए स्पष्ट बहुमत का स्वागत करना चाहिए। हमारी महायुति सरकार ने ढाई साल में इतना काम किया है, इतनी योजनाएं लागू कीं, उसी का नतीजा है, जो ये नतीजे आए।

विज्ञापन
maharashtra deputy cm eknath shinde slam opposition on evm
एकनाथ शिंदे, कार्यवाहक मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्ष को अभी तक अपनी हार पर विश्वास नहीं हो रहा है और वे लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। अब राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधा है और कहा कि जब लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी ने 31 सीटें जीतीं, तब ईवीएम सही थी? शिंदे ने ये भी कहा कि पिछली महायुति सरकार द्वारा शुरू की गईं योजनाओं की वजह से उन्हें जीत मिली। 
विज्ञापन


शिंदे ने लोकसभा चुनाव का दिया उदाहरण
शिंदे ने कहा कि 'विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए स्पष्ट बहुमत का स्वागत करना चाहिए। हमारी महायुति सरकार ने ढाई साल में इतना काम किया है, इतनी योजनाएं लागू कीं, उसी का नतीजा है, जो ये नतीजे आए। झारखंड में चुनाव हुए, और वायनाड में भी। जहां भी वो (विपक्ष) जीतते हैं, वहां ईवीएम अच्छी होती है। ये पिछले कई वर्षों से चल रहा है। लोकसभा में महायुति को 43.55% वोट मिले और महा विकास अघाड़ी को 43.71% वोट मिले। बस कुछ अंकों का अंतर है लेकिन हमें 17 सीटें मिलीं और उन्हें 31 सीटें मिलीं। तब उन्होंने ईवीएम घोटाले का मुद्दा नहीं उठाया? कल उन्होंने ईवीएम घोटाले का हवाला देकर शपथ नहीं ली थी, लेकिन आज उन्होंने शपथ ले ली, तो क्या आज से ईवीएम घोटाला खत्म हो गया?'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष उठा रहा सवाल
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहा है। आज रविवार को मरकाडवाड़ी गांव में ईवीएम विरोधी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शरद पवार और उनकी पार्टी के नेता भी शामिल हुए। शरद पवार ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। 


नार्वेकर ने भी विपक्ष को घेरा
भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। इस दौरान राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे। नार्वेकर ने कहा कि 'दोबारा ये अवसर देने के लिए मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम फडणवीस का शुक्रगुजार हूं। ईवीएम के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो भी ईवीएम के बारे में कहा जा रहा है, ये संविधान के खिलाफ है। इससे संसदीय लोकतंत्र में अविश्वास पैदा होता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed