फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra deputy cm eknath shinde said Those glorifying Aurangzeb are traitors

Maharashtra: 'जो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, वे देशद्रोही', डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान

Tue, 18 Mar 2025 11:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Mar 2025 11:34 AM IST
सार

महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है और दक्षिणपंथी संगठन मुगल बादशाह औरंगजेब की छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
maharashtra deputy cm eknath shinde said Those glorifying Aurangzeb are traitors
एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जो लोग अभी भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे 'देशद्रोही' हैं। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की थी और कई अत्याचार किए थे। वहीं दूसरी ओर, मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज 'दिव्य शक्ति' थे, जो वीरता, बलिदान और हिंदुत्व की भावना के प्रतीक हैं। शिंदे ने सोमवार रात 'शिव जयंती' के अवसर पर ये बात कही।
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके के घारदा चौक पर शिवाजी महाराज की घोड़े पर सवार प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में शिंदे ने कहा कि यह प्रतिमा मराठा राजा की विरासत, उनके साहस और नेतृत्व का सम्मान करने के लिए स्थापित की गई है। महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है और दक्षिणपंथी संगठन मुगल बादशाह औरंगजेब की छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ही सोमवार की रात नागपुर में हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nagpur Violence Updates: '10.30 से 11.30 बजे के बीच हमला', प्रत्यक्षदर्शी बोले- पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


'औरंगजेब के प्रशंसक देशद्रोही'
शिंदे ने कहा कि शिवाजी महाराज न केवल हिंदुत्व और भारतीय गौरव के प्रतीक थे, बल्कि 'लोकतंत्र के आविष्कारक भी थे। शिवसेना नेता ने महाराष्ट्र के खिलाफ औरंगजेब के अत्याचारों, विशेष रूप से शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की निर्मम हत्या की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि 'औरंगजेब महाराष्ट्र पर कब्जा करने आया था, लेकिन उसे शिवाजी महाराज की दिव्य शक्ति का सामना करना पड़ा। जो लोग अभी भी उनकी प्रशंसा करते हैं, वे देशद्रोही के अलावा कुछ नहीं हैं। छत्रपति शिवाजी अखंड भारत का गौरव और हिंदुत्व की गर्जना हैं। शिवाजी महाराज एक दूरदर्शी नेता, युगपुरुष, न्याय के प्रवर्तक और आम लोगों के राजा थे।'

ये भी पढ़ें- नागपुर हिंसा की इनसाइड स्टोरी: धार्मिक पुस्तक जलाने की अफवाह के बाद फैला तनाव, आमने-सामने आए दो गुट और फिर...

उपमुख्यमंत्री ने लोगों से अपने जीवन में शिवाजी महाराज के कम से कम एक गुण को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यही महान मराठा शासक को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास की निरंतर याद दिलाएगी और युवाओं तथा भावी पीढ़ियों को शिवाजी महाराज के वीरता तथा शासन के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। शिंदे ने साथ ही घारदा चौक का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक करने का भी एलान किया। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed