फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis says Some people have cross-nominated from our alliance news updates

MVA-महायुति में कई सीटों पर रार: साथी दल के नेता ही दे रहे तय उम्मीदवार को चुनौती, फडणवीस-शरद पवार परेशान

Thu, 31 Oct 2024 01:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 31 Oct 2024 01:53 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे गठबंधन से कुछ बागी नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है। हम उन्हें भी नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं शरद पवार का भी मानना है कि वह समस्या को हल कर लेंगे।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis says Some people have cross-nominated from our alliance news updates
देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। महा विकास अघाड़ी के साथ-साथ महायुति में भी कुछ ठीक नहीं है। दरअसल, दोनों ही गठबंधन में साथी दलों के नेता ही तय उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार चिंतित हैं। हालांकि उनका कहना है कि एक-दो दिन में सब साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन


'हमारे गठबंधन से कुछ लोगों ने क्रॉस नॉमिनेशन किया'
नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद आज डिप्टी सीएम ने कहा, 'हमारे गठबंधन से कुछ लोगों ने क्रॉस नॉमिनेशन किया है। कल हम सभी सहयोगियों ने आपस में बैठकर क्रॉस नॉमिनेशन के सभी मुद्दों को सुलझा लिया है। एक-दो दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा। हमारे गठबंधन से कुछ बागी नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है। हम उन्हें भी नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। दिवाली के बाद चार-पांच नवंबर से हम अपना अभियान पूरे जोर-शोर से शुरू करेंगे।'
विज्ञापन


बता दें,  क्रॉस नॉमिनेशन से मतलब है कि गठबंधन में दो अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने एक ही सीट पर नामांकन किया है।

गोपाल शेट्टी को लेकर ये कही बात
बोरीवली सीट से टिकट ना मिलने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शेट्टी ने निर्दलीय उम्मीदवारी का एलान किया था। इस पर फडणवीस ने कहा, 'शेट्टी भाजपा के समर्पित वरिष्ठ नेता हैं। कभी-कभी वे कुछ मांगते हैं, लेकिन अंत में वे पार्टी का समर्थन करते हैं। इस बार भी हमें उम्मीद है कि वे पार्टी के साथ देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कांग्रेस नेता हमारे संपर्क में आ रहे
उन्होंने कांग्रेस के नेता रवि राजा के पार्टी में शामिल होने पर कहा, 'आज कांग्रेस नेता रवि राजा भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह सबसे मजबूत नेताओं में से एक हैं। हमारा मानना है कि उनके भाजपा में शामिल होने से हमें मजबूती मिलेगी। रवि राजा के साथ-साथ कई कांग्रेस नेता हमारे संपर्क में आ रहे हैं और वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। जल्द ही वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बस मुझसे नाम मत पूछिए, लेकिन आने वाले दिनों में कांग्रेस के नेता हमारे साथ आएंगे।'

महाराष्ट्र में महायुति के पक्ष में सकारात्मक माहौल: फडणवीस
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में महायुति के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। कल हमारी एक बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद थे। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नवाब मलिक पर हमारा रुख बिल्कुल साफ है, हमारे अध्यक्ष आशीष शेलार ने पहले ही सब कुछ साफ कर दिया है। हम नवाब मलिक को कोई फायदा नहीं पहुंचाने जा रहे हैं।

फडणवीस ने कहा, 'हम माहिम विधानसभा क्षेत्र में राज ठाकरे को समर्थन देने का तरीका तलाश रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकलेगा। जहां तक उत्तर भारतीय लोगों में राज ठाकरे के विरोध का सवाल है, हमने लोकसभा चुनाव के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि राज ठाकरे ने हिंदुत्व का रास्ता अपनाया है।'



एमवीए छह नवंबर से शुरू करेगा चुनावी अभियान: शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए छह नवंबर को प्रचार अभियान शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रचार अभियान अगुवाई वह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे।

अपने गृह क्षेत्र बारामती में पत्रकारों से बातचीत में पवार ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह राज्य के लोगों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में एमवीए के घटक दलों राकांपा (एसपी), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच दोस्ताना मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि केवल 10-12 सीटें ऐसी हैं जहां एमवीए के दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। उनका कहना था, ‘मुझे विश्वास है कि हम अगले कुछ दिनों में कोई समाधान ढूंढ लेंगे और समस्या को हल कर लेंगे।’

महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता ने कहा कि एमवीए राज्य के लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए उन्हें एक कार्यक्रम (सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम) पेश करेगा। पवार के अनुसार, विपक्षी गठबंधन का चुनावी अभियान उनकी, राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शुरू होगा।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा था कि एमवीए छह नवंबर को मुंबई में एक संयुक्त रैली करेगा, जहां वह विधानसभा चुनावों के लिए विपक्षी समूह की ‘गारंटी’ जारी करेगा।

एमवीए में कांग्रेस 103 सीट पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना (यूबीटी) ने 89 उम्मीदवार उतारे हैं, और राकांपा (एसपी) ने 87 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। एमवीए में शामिल कुछ छोटे दल छह सीट पर चुनावी मैदान में हैं, तीन विधानसभा क्षेत्रों पर कोई स्पष्टता नहीं है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed