फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis said There is no forgiveness for those who praise Aurangzeb

Maharashtra: 'अचानक औरंगजेब की औलादें कहां से पैदा हो गईं? असली मालिक कौन, हम ढूंढेंगे', फडणवीस का बड़ा बयान

Wed, 07 Jun 2023 03:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis said There is no forgiveness for those who praise Aurangzeb
Devendra Fadnavis - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट को लेकर कई जिलों में हिंसा की खबरें सामने आई हैं। कोल्हापुर में हिंदू संगठनों और पुलिस के बीछ झड़प हो गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। अब इस मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगजेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे। 

विज्ञापन


कोल्हापुर की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं दी जाएगी। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें, कहीं कोई अप्रिय घटना न हो। उपमुख्यमंत्री ने गृह विभाग को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि कुछ नेताओं द्वारा राज्य में दंगे जैसी स्थिति की आशंका जताने और एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा औरंगजेब और टीपू सुल्तान का महिमामंडन करने संबंधी बयान महज संयोग नहीं हो सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि एक विशेष समुदाय के युवाओं ने औरंगजेब की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने औरंगजेब और टीपू सुल्तान का भी महिमामंडन किया। यह महज संयोग नहीं हो सकता। अचानक इन तस्वीरों को महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में क्यों प्रदर्शित किया गया है? ऐसा आसानी से या स्वचालित रूप से नहीं होता है। क्योंकि यह महज संयोग नहीं हो सकता, हमें इस मामले में गहराई से जांच करनी होगी।


साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में औरंगजेब के किसी भी तरह के महिमामंडन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलता है। हम सभी ने कुछ नेताओं को औरंगजेब को देशभक्त दिखाने की कोशिश करते देखा है। हमें यह जांच करनी होगी कि कुछ नेता एक ही भाषा कैसे बोलते हैं और उन्हें त्वरित प्रतिक्रिया कैसे मिलती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed