फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar warn people to stay in room or else have to go hospital

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने चेताया, कहा- जो घर में नहीं रुक रहे, वे अस्पताल में जरूर नजर आएंगे

Fri, 03 Apr 2020 04:01 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 03 Apr 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar warn people to stay in room or else have to go hospital
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों को एक बार फिर से चेताया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि जो लोग अभी घर में नहीं रूक रहे हैं वे लोग अस्पताल में जरूर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल भी जाना पड़ेगा। बुधवार से इसकी शुरूआत हो चुकी है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए होम क्वारंटीन और अस्पताल क्वारंटीन, दो विकल्प है। इसलिए कोरोना वायरस की बीमारी से अस्पताल में क्वारंटीन होने की बजाय नागरिक स्वेच्छा से होम क्वारंटीन होकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ गैर जिम्मेदार लोगों के कारण कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बाजार में सब्जी खरीदने की हो रही भीड़ के कारण लोगों के घरों में कोरोना पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। गांव के गुंडों द्वारा पुलिस पर हमला किया जा रहा है। ऐसे असमाजिक तत्वों का सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


अस्पताल न खोने वाले निजी डाक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की अपील के बाद निजी डॉक्टरों ने दवाखाना और अस्पताल शुरू किया है लेकिन अस्पताल शुरू नहीं करने वाले निजी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनाज, खाद्य तेल, दूध, सब्जी, दवाई और इंधन का भरपूर भंडारण है। राज्य में जीवनावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कभी नहीं रोकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed