फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar said need to remove Supreme Court-mandated 50 per cent cap on quota for Maratha community reservation

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार बोले- अधिकतम 50% कोटा की सीमा में बदलाव की जरूरत, जिससे मराठा समुदाय को मिल सके आरक्षण

Sat, 19 Feb 2022 12:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Feb 2022 12:38 PM IST
सार

राकांपा नेता अजित पवार ने कहा कि, मराठाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन यह अन्य समुदाय के कोटे में खलल डाले बिना होना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार को कानून बनाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar said need to remove Supreme Court-mandated 50 per cent cap on quota for Maratha community reservation
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय को भी आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन यह अन्य समुदाय के लिए निर्धारित कोटे खलल डाले बिना होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से कानून में व्यापक बदलाव की अपील की। 

विज्ञापन


अजित पवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अधिकतम 50 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया है, लेकिन इस सीमा को हटाने की जरूरत है। दरअसल, शनिवार को राकांपा नेता छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कानून को बताया था असंवैधानिक
राकांपा नेता ने कहा कि हम सभी मराठा समुदाय के आरक्षण के पक्ष में हैं। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से एक आयोग भी बनाया गया था। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने इसके पक्ष में निर्णय दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। दरअसल, पिछले साल मई में सुप्रीम कोर्ट ने मराठों को प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र कानून को असंवैधानिक करार दिया था। उच्चतम न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा था कि, 1992 द्वारा निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा को भंग नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed