फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar Says Persons with bad public image have no place in NCP

Politics: 'खराब छवि वाले लोगों के लिए NCP में कोई जगह नहीं'; अजित बोले- पार्टी की छवि पर कोई दाग बर्दाश्त नहीं

Sun, 19 Jan 2025 07:56 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 19 Jan 2025 07:56 PM IST
सार

अजित पवार ने कहा कि जनता के बीच में खराब छवि वाले व्यक्ति के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। कोई कदाचार नहीं होना चाहिए। जो गलत करेगा उसे निष्कासित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar Says Persons with bad public image have no place in NCP
अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड़ में सरपंच की हत्या के बाद से सियासी माहौल गर्म है। राकांपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। इस बीच, राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक रूप से खराब छवि वाले किसी भी व्यक्ति के लिए उनके नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन


अजित पवार ने यह भी कहा कि जो लोग गलत करेंगे उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा। शिरडी में रांकपा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि गांवों और कोने-कोने में राकांपा कार्यकर्ता आधार बनाया जाना चाहिए। सभी को समन्वय के साथ काम करना चाहिए। भविष्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का है। 
विज्ञापन


अजित पवार ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर अजित ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने में रुचि रखने वालों को 25 घरों के समूह से वोट सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार कार्यकर्ताओं का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को एकजुट रहना चाहिए- अजित
गौरतलब है कि 2023 में अजिच पवार ने अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद उन्होंने एनसीपी पर भी अपना दावा कर दिया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में राकांपा ने 41 सीटें जीतीं। उन्होंने राकांपा कार्यकर्ताओं से युवाओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों और वकीलों को पार्टी में शामिल करने की अपील की। पवार ने कहा कि पार्टी को एकजुट रहना चाहिए और उसकी छवि पर असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के मन में खराब छवि वाले व्यक्ति के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। कोई कदाचार नहीं होना चाहिए। जो गलत करेगा उसे निष्कासित कर दिया जाएगा।

शरद पवार की टिप्पणी तब आई है जब सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड को लेकर राकांपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की विपक्ष कड़ी आलोचना कर रहा है। 


क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। बीड जिले में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। कराड को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक कुल सात आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले के बाद कई नेताओं ने मुंडे से सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed