{"_id":"5f6e25018ebc3e9bab1b7904","slug":"maharashtra-deputy-chief-minister-ajit-pawar-paid-tribute-to-pandit-deendayal-then-eleted-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, फिर हटा दिया ट्वीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, फिर हटा दिया ट्वीट
Fri, 25 Sep 2020 10:42 PM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। लेकिन एक घंटे के बाद ही ट्वीट को डिलीट भी कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पंडित दीनदलाय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती थी। इसलिए अजित पवार ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्विट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सोशल मीडिया पर अजित की भाजपा से नजदीकी की चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद यह ट्वीट हटा दिया गया। ट्वीट डिलीट करने की वजह पूछने पर अजित ने कहा कि ‘जो व्यक्ति दुनिया में नहीं है, उसके बारे में अच्छी बातें बोलना हमारी संस्कृति है। इसी परंपरा के चलते मैंने ट्वीट किया था। लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में काम करते हुए वरिष्ठों की बात सुननी पड़ती है।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास आघाड़ी बनाने की चर्चा के बीच अजित पवार ने भोर में ही देवेन्द्र फडणवीस के साथ राजभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि बाद में वह एनसीपी में लौटे और ठाकरे सरकार में फिर उपमुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
इसके बाद उनके भाजपा के साथ करीबी रिश्तों की चर्चा शुरू हो गई थी। इसके अलावा उनके पुत्र पार्थ पवार ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच की मांग कर शरद पवार को असहज कर दिया था। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने इसे लेकर पार्थ को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी। इससे अजित पवार नाराज हो गए थे।