फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy chief minister Ajit Pawar holds meeting with Amit Shah in Delhi news in hindi

Maharashtra: अजित पवार ने की अमित शाह से मुलाकात, अगली बैठक में सीट बंटवारें को लेकर चर्चा की संभावना

Thu, 25 Jul 2024 11:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Jul 2024 11:30 AM IST
सार

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राकांपा ने चार सीटों से चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल एक में ही जीत हासिल कर पाई। अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें राकांपा-एसपी के प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy chief minister Ajit Pawar holds meeting with Amit Shah in Delhi news in hindi
अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री औक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के साथ बैठक की। पवार से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की कि यह बैठक बुधवार की देर रात को की गई थी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम 28 जुलाई को फिर एक बार दिल्ली का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन इस साल अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। बता दें कि इस महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की राकांपा और भाजपा शामिल है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में राकांपा की झोली में केवल एक सीट
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राकांपा ने चार सीटों से चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल एक में ही जीत हासिल कर पाई। अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, उन्हें राकांपा-एसपी के प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बाद में सुनेत्रा पवार को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया। अजित पवार पिछले साल जुलाई में महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें राज्य का डिप्टी सीएम बना दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में भाजपा के कुछ नेताओं और आरएसएस ने लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन के खराब प्रदर्शन के लिए अजित पवार और उनकी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था। अजित पवार ने बताया कि उनकी पार्टी को राज्यसभा सीट का आश्वासन दिया गया है जो मौजूदा सांसद उदयनराजे भोसले के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed