{"_id":"65e9c53c54d0e1b2fb0e3926","slug":"maharashtra-dennis-parliament-speaker-remembered-victims-of-mumbai-attacks-said-will-end-terrorism-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: डेनमार्क की संसद के स्पीकर का भारत दौरा, 26\/11 पीड़ितों को किया याद; आतंकवाद के खात्मे का संकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: डेनमार्क की संसद के स्पीकर का भारत दौरा, 26/11 पीड़ितों को किया याद; आतंकवाद के खात्मे का संकल्प
Thu, 07 Mar 2024 07:18 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:18 PM IST
सार
भारत दौरे पर पहुंचे डेनमार्क की पार्लियामेंट के स्पीकर ने कहा कि भारत आने वाले दशकों में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। 2008 के मुंबई हमलों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खात्मे तक हम उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
डेनमार्क की पार्लियामेंट के स्पीकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत दौरे पर पहुंचे डेनिस पार्लियामेंट के अध्यक्ष सोरेन गाडे ने महाराष्ट्र के ताज होटल में 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट- सोरेन गाडे
डेनमार्क की पार्लियामेंट के अध्यक्ष सोरेन गाडे ने कहा कि मुझे नवंबर 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले की याद है, उस वक्त मैं डेनमार्क में रक्षा मंत्री था। हमने अफगानिस्तान और दुनिया में अन्य जगहों पर आतंकवादियों से लड़ाई सड़ी। हमें एकजुट होकर आतंकियों को एक मजबूत संकेत भेजना चाहिए। आतंकवाद पर सख्त तेवर दिखाते हुए डेनिस पार्लियामेंट के अध्यक्ष ने कहा कि हमें उनका पीछा करना चाहिए, जब तक दुनिया से आतंकवाद का खात्मा न हो जाए। वर्तमान में या भविष्य में जहां भी होंगे उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन
भारत के साथ हमारे मैत्रीपूर्ण रिश्ते- सोरेन गाडे
डेनिस पार्लियामेंट के अध्यक्ष सोरेन गाडे ने कहा कि मैं एक छोटे से देश डेनमार्क से आता हूं, लेकिन 75 वर्षों से हमारा भारत के साथ एक मैत्रीपूर्ण रिश्ता रहा है। जो वास्तव में जश्न मनाने वाली बात है। भारत की तारीफ करते हुए डेनिस पार्लियामेंट के अध्यक्ष सोरेन गाडे ने कहा कि कई करोड़ों लोगों को गरीबी से भारत ने बाहर निकाला है, यहां तक बहुत से लोगों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं दी गई हैं।
जल्द भारत की अर्थव्यवस्था पहले नंबर पर होगी- गाडे
सोरेन गाडे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यहां तक कि दो या तीन दशकों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। डेनमार्क में हमारी 160 से अधिक कंपनियां है, जो एक लाख नौकरियां पैदा कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम दोनों मिलकर हरित परिवर्तन पर एक-दूसरे को प्रेरित कर सकते हैं। हम भारत की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra: Danish Parliament Speaker Søren Gade lays wreath at Taj Mahal Palace hotel, in remembrance of victims of the 2008 Mumbai terror attacks. pic.twitter.com/zrY8RmtSZw
— ANI (@ANI) March 7, 2024विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट- सोरेन गाडे
डेनमार्क की पार्लियामेंट के अध्यक्ष सोरेन गाडे ने कहा कि मुझे नवंबर 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले की याद है, उस वक्त मैं डेनमार्क में रक्षा मंत्री था। हमने अफगानिस्तान और दुनिया में अन्य जगहों पर आतंकवादियों से लड़ाई सड़ी। हमें एकजुट होकर आतंकियों को एक मजबूत संकेत भेजना चाहिए। आतंकवाद पर सख्त तेवर दिखाते हुए डेनिस पार्लियामेंट के अध्यक्ष ने कहा कि हमें उनका पीछा करना चाहिए, जब तक दुनिया से आतंकवाद का खात्मा न हो जाए। वर्तमान में या भविष्य में जहां भी होंगे उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन
#WATCH | Danish Parliament Speaker Søren Gade says, "I remember the terror attack in November 2008. I was minister of defense in Denmark and we fought terrorists in Afghanistan and elsewhere in the world...We have to send a strong signal to those who want to become terrorists or… pic.twitter.com/wPYUXKhi6H
— ANI (@ANI) March 7, 2024