फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: daughter was tortured as a wretch, secretly cremated after her death on Friday in Jalgaon

शर्मनाक: बेटी को मनहूस बता करता था प्रताड़ित, हत्याकर गुपचुप तरीके से दफना दिया, मामा ने फोड़ा जल्लाद बाप का भांडा

Wed, 28 Apr 2021 04:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 28 Apr 2021 04:18 PM IST
सार

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रमजान के पवित्र महीने में एक जल्लाद बाप ने अपनी बेटी को मनहूस समझकर पहले प्रताड़ित किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। लड़की को गुपचुप तरीके से दफना भी दिया, लेकिन मासूम के मामा और नाना ने फोड़ा जल्लाद बाप भांडा।

विज्ञापन
Maharashtra: daughter was tortured as a wretch, secretly cremated after her death on Friday in Jalgaon
11 वर्षीय कनीज फातिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रमजान के पवित्र महीने में एक जल्लाद बाप ने अपनी बेटी को मनहूस समझकर पहले प्रताड़ित किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। लड़की को गुपचुप तरीके से दफना भी दिया, लेकिन मासूम के मामा और नाना ने फोड़ा जल्लाद बाप भांडा। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार रात संदिग्ध अवस्था में लड़की की मौत को लेकर माता-पिता से पड़ताल की। बुधवार को कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। पुलिस ने माता-पिता को पुलिस हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


मृतिका के मामला अजहर अली शौकत ने रामानंद पुलिस में शिकायत कर आरोप लगाया कि पिता जावेद जमालुद्दीन शेख ने खुद की सगी बेटी को मनहूस समझ कर उसे मारा पीटा और भूखा रख कर मौत के घाट उतार दिया है। मामा ने पुलिस को बताया है कि उसकी भांजी 7 सालों से नाना नानी और मामा मामी के पास रह रही थी। उसका पिता लगातार बेटी को मनहूस समझ कर प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन


दादी की मौत के बाद मनहूस करार दिया
सूत्रों के मुताबिक, पिता जावेद का कहना है कि उसकी 11 वर्षीय बेटी कनीज फातिमा के जन्म के समय उसकी दादी का देहांत हो गया। जावेद शेख का मेडिकल भी जलकर खाक हो गया था। उसके जन्म के बाद से शेख परिवार पर लगातार मुसीबतें आती रही हैं, जिसके चलते कनीज को उसके बाप ने मनहूस करार दिया। बचपन से उसे प्रताड़ित करने लगा मारपीट करने के कारण सात सालों तक नाना नानी ने कनीज फातिमा को अपने पास रखा। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान समाज के लोगों ने मिलजुल कर जावेद जमालुद्दीन शेख को समझाया और बेटी को पालन पोषण करने के लिए उसके पिता के घर भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

मृतका के माना ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि उन्हें संदेह है कि कनिज को प्रताड़ित करने के कारण शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसके पिता जावेद जमालुद्दीन शेख ने खामोशी के साथ परिजनों को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब मंगलवार को बच्ची के ननिहाल को इस मौत की खबर मिलने से हड़कंप मच गया।

बच्ची के नाना और मामा ने तत्काल मामले की जांच कराने की गुहार रामानंद पुलिस से लगाई। पुलिस ने मामले की तहकीकात करने के लिए मृतका के माता-पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया, लेकिन जवाब में बहुत सारी गड़बड़ियां पाई गईं, जिसके आधार पर पुलिस ने कब्र से शव निकालकर प्रताड़ित करने के निशान तथा फॉरेंसिक जांच कराने का फैसला किया है। 

रीढ़ की हड्डी तोड़ रखा भूखा प्यासा
मृतिका कनिज के परिजनों ने बताया की जालिम बाप ने कुकर फेंक कर बेटी पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें कनिज की रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे मानसिक रोगी करार देकर घर में बांधकर भूखा प्यासा रखा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed