फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Cyber Cell arrests a student of Mahatma Phule University Rahuri

Maharashtra: साइबर सेल ने महात्मा फुले विश्वविद्यालय के छात्र को किया गिरफ्तार, लगा है बेहद गंभीर आरोप

Sun, 30 Oct 2022 08:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 30 Oct 2022 08:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र साइबर सेल के एसपी संजय शित्रे ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपाी के पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। इस मामले में अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Maharashtra Cyber Cell arrests a student of Mahatma Phule University Rahuri
साइबर क्राइम करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने महात्मा फुले विश्वविद्यालय, राहुरी के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र पर आरोप है कि उसने ट्विटर हैंडल का उपयोग करके सीएम और डिप्टी सीएम और कुछ महिला पत्रकारों सहित संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए। महाराष्ट्र साइबर सेल के एसपी संजय शित्रे ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपाी के पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। इस मामले में अभी जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उसे 2 नवंबर तक रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र साइबर सेल के एसपी संजय शित्रे ने बताया कि साइबर सेल को बीते 14 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने संबंधी शिकायत मिली थी। जिसके बाद सेल ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। साइबर सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया 29 वर्षीय आरोपी छात्र पीएचडी का स्टूडेंट है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल गाली-गलौज के लिए भी करता था। साथ ही वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए Wi-Fi-VPN का प्रयोग करता था। साथ ही उसके पोस्ट को देखने से पता चलता था कि वे पोस्ट मुंबई से किए जा रहे हैं।   
विज्ञापन

मामले में शिकायत के बाद जब तकनीकी विशेषज्ञों ने जांच की तो पता चला कि वे सारे पोस्ट मुंबई से नहीं बल्कि महात्मा फुले विश्वविद्यालय, राहुरी से किए जा रहे हैं। इसके बाद साइबर सेल की एक टीम शुक्रवार को महात्मा फुले विश्वविद्यालय, राहुरी पहुंची और संदिग्धों को उठाया। बाद में उनसे पूछताछ और सघन जांच के आधार पर आरोपी छात्र को पकड़ा जा सका। अब पुलिस मामले में अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है कि उसका कोई अन्य मकसद तो नहीं था या इसमें किसी अन्य का हाथ तो नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
चेंबूर में बाईक की कार से टक्कर में एक आदमी की मौत  
मुंबई के चेंबूर में 27 अक्टूबर को हुई बाइक और कार की टक्कर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed