फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: curfew being imposed in nasik's dwarka, alleged illegal religious construction in the Kathe Galli

Nasik: द्वारका में अवैध धार्मिक ढांचे के निर्माण को लेकर बवाल, अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला; लगाना पड़ा कर्फ्यू

Sat, 22 Feb 2025 02:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 02:51 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में द्वारका के काठे गली इलाके में कथित अवैध धार्मिक निर्माण के ढांचे को हटाने को लेकर विवाद के कारण कर्फ्यू लगा दिया गया है। इलाके में कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या को रोकने के लिए पुलिस कर्मी, सुरक्षा बल और बैरिकेड्स तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra: curfew being imposed in nasik's dwarka, alleged illegal religious construction in the Kathe Galli
नासिक में कर्फ्यू लगाया गया - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को द्वारका के काठे गली इलाके में उस वक्त कर्फ्यू लगा दिया गया। जब कथित तौर पर अवैध धार्मिक ढांचे के निर्माण को विवाद बढ़ गया। वहीं विवादित ढांचे को हटाने के लिए पहुंची अतिक्रमण टीम का विरोध किया गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
काठे गली से नागजी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर एक अवैध धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर विरोध शुरू हुआ। धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण हटाने के लेकर हिंदुत्व संगठन आक्रामक हो गए। इसे लेकर संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने अवैध धार्मिक ढांचे को हटाए जाने तक अपना आंदोलन जारी रखने की कसम भी खाई है।

साधु-संतों की गिरफ्तारी से बढ़ा बवाल
वहीं इस मामले में पुलिस ने कुछ साधु-संतों को गिरफ्तार करना भी शुरू कर दिया है। जिसके बाद से मौके पर स्थिति और खराब हो गई और पुलिस-प्रशासन को एहतियातन कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस मामले में शुक्रवार रात से कई सड़कें बंद कर दिए गए और आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं।


कई इलाकों की सड़कें बंद, भारी पुलिस बल तैनात
जानकारी के मुताबिक, महंत सुधीरदास पुजारी और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और महंत अनिकेत शास्त्री को घर में नजरबंद कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस उपायुक्त ने मुंबई नाका और भद्रकारी पुलिस सीमा के अंतर्गत आस-पास के इलाकों की सड़कें बंद कर दी गई हैं। वहीं पुलिसबलों को किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed