फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Crisis: NCP chief sharad pawar says this is not goa, this is Maharashtra

शरद पवार की हुंकार-ये गोवा, मणिपुर नहीं महाराष्ट्र है, अजित पर करेंगे कार्रवाई

Mon, 25 Nov 2019 08:29 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Crisis: NCP chief sharad pawar says this is not goa, this is Maharashtra
Sharad Pawar - फोटो : ANI
महाराष्ट्र की महाभारत में रोज नए पन्ने जुड़ते जा रहे हैं। एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना ने सोमवार शाम को ग्रांड हयात होटल में 162 विधायकों की परेड़ कराकर भाजपा के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हुंकार भरते हुए सीधे भाजपा को चुनौती दे डाली। अपने भतीजे के बागी तेवरों से हैरान शरद पवार ने कहा कि अजित पवार ने सभी को गुमराह किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 

पवार ने हुंकार भरते हुए कहा, 'भाजपा ने कर्नाटक, गोवा और मणिपुर में बिना बहुमत के सरकार बना ली। मगर यह महाराष्ट्र है, यहां उनका खेल नहीं चल सकता। हम यहां महाराष्ट्र के लोगों की एकजुटता के लिए इकट्ठे हुए हैं।' 

अजित पवार पर निशाना 

शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें अपना बहुमत साबित करने में कोई समस्या नहीं होगी। जिस व्यक्ति को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है, वह कोई आदेश पारित नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा, 'बहुमत परीक्षण के दिन मैं सभी 162 विधायकों के साथ मौजूर रहूंगा। यह गोवा नहीं है, यह महाराष्ट्र है।'

विधायकों ने शपथ ली : 

शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी विधायकों ने होटल हयात के हॉल में शपथ ली। उन्होंने कहा, 'मैं शपथ लेता हूं कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और सोनिया गांथी की लीडरशिप में, मैं पार्टी के लिए ईमानदार बना रहूंगा। मैं किसी लालच में नहीं आऊंगा। मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे भाजपा को फायदा पहुंचे।' 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed