फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra crime news update Elderly man set on fire by his son and daughter-in-law over property dispute

Maharashtra: 83 लाख रुपये की ठगी मामले में 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, बेटे-बहू ने पिता को किया आग के हवाले

Wed, 09 Nov 2022 06:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 09 Nov 2022 06:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र में बैंक से 83 लाख रुपये की ठगी का आया है। इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। वहीं, मानवता को शर्मसार करने वाला एक दूसरा मामला भी सामने आया है। आइए जानते हैं राज्य में बुधवार को हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में... 
 

विज्ञापन
Maharashtra crime news update Elderly man set on fire by his son and daughter-in-law over property dispute
मुंबई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में प्रशासन और पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां आए दिन ठगी, चोरी, दुष्कर्म आदि के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों में ऐसे मामले बड़ी संख्या में सामने आए हैं। ताजा मामला राज्य में बैंक से 83 लाख रुपये की ठगी का आया है। इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। वहीं, मानवता को शर्मसार करने वाला एक दूसरा मामला भी सामने आया है। दरअसल, राज्य के पूणे में संपत्ति विवाद में बेटे और बहू ने पिता को आग के हवाले कर दिया। आइए जानते हैं आज की आपराधिक घटनाओं के बारे में...

विज्ञापन


बैंक से 83 लाख रुपये की ठगी मामले में कार्रवाई
बैंक से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठगी का मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सामने आया है। यहां के अलीबाग में अट्ठाईस कर्जदारों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से चार साल की अवधि में 83 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। बुधवार को पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ अलीबाग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित अपराध दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अलीबाग पुलिस थाने के उप निरीक्षक ओम प्रकाश कावले ने मामले में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन 28 लोगों ने फर्जी कागजात जमा कर अलीबाग शहर में बैंक की श्रीबाग शाखा से कर्ज लिया था। उन्होंने बताया कि यह पूरा घालमेल मार्च 2018 से सितंबर 2022 के बीच में हुआ। इतने समय में एसबीआई की श्रीबाग शाखा से 83.19 लाख रुपये के व्यक्तिगत ऋण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी उस समय हुई जब बैंक की एक आंतरिक जांच में पता चला कि इस कर्ज को लेकर अभी तक कोई भी भुगतान नहीं किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 संपत्ति विवाद में बेटे और बहू ने बुजुर्ग को किया आग के हवाले 
वहीं, संपत्ति विवाद का एक अन्य मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की कागल तहसील से सामने आया है। यहां मंगलवार सुबह संपत्ति विवाद को लेकर 79 वर्षीय एक व्यक्ति के बेटे और बहू ने कथित तौर पर उन्हें आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, संपत्ति विवाद में बुजुर्ग के बहू और बेटे ने उसके ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देकर बहू और बेटे फरार हो गए। वहीं, आग लगने के कारण झुलसे बुजुर्ग की हालत गंभीर है। 


पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वन्नूर गांव में हुई इस घटना में पीड़ित के बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी दंपत्ति फरार हैं, दोनों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed