फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Crime News: Five-year-old girl raped in lift, AC mechanic arrested

Maharashtra: पांच साल की बच्ची से लिफ्ट में दुष्कर्म, एसी मैकेनिक गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2022 11:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Dec 2022 11:51 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी मंगलवार को एसी रिपेयरिंग के काम को लेकर यहां पहुंचा था। जब वह काम पूरा करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, तभी उसकी नजर पार्किंग एरिया में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर पड़ी। 

विज्ञापन
Maharashtra Crime News: Five-year-old girl raped in lift, AC mechanic arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आवासीय इमारत की लिफ्ट में पांच साल की बच्ची से एसी मैकेनिक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया, घटना तालोजा इलाके में मंगलवार शाम को हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी मंगलवार को एसी रिपेयरिंग के काम को लेकर यहां पहुंचा था। जब वह काम पूरा करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, तभी उसकी नजर पार्किंग एरिया में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद वह उसे लिफ्ट में ले गया और घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बच्ची ने मां को बताई पूरी बात 
घटना के बारे में बच्ची की मां का कहना है कि लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद वह घर आई और उल्टियां करने लगी। जब उससे पूछा गया तो उसने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वह बच्ची को लेकर नीचे गईं और गार्डों की मदद से एसी मैकेनिक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरेापी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed