{"_id":"620345ff4210b00a8b45ab86","slug":"maharashtra-crime-news-90-years-old-man-arrested-after-confessed-to-killing-wife-and-mentally-challenged-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: बहू व पत्नी की हत्या के आरोप में 90 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: बहू व पत्नी की हत्या के आरोप में 90 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
Wed, 09 Feb 2022 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:11 AM IST
सार
बुजुर्ग की पहचान पुरुषोत्तम सिंह के रूप में की गई है। गुनाह कबूल करने के बाद उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई की मेघवाड़ी पुलिस ने बुधवार को एक 90 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बहू की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भी गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजीव पिंपले ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान पुरुषोत्तम सिंह के रूप में की गई है। वह शेर-ए-पंजाब कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग की पत्नी काफी समय से बिस्तर पर थी, वहीं उसकी बहू मानसिक रूप से विकलांग थी। बुजुर्ग को डर था कि उसके मरने के बाद उन दोनों को क्या होगा। इसी के चलते उसने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।