फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: COvid-19 patient hits doctor with saline stand in Alibaug, the doctor admitted to hospital

महाराष्ट्र: अलीबाग में कोविड-19 मरीज ने डॉक्टर पर सलाइन स्टैंड दे मारा, चिकित्सक अस्पताल में भर्ती

Thu, 15 Jul 2021 06:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 06:18 PM IST
सार

महामारी से जान बचाने में जुटे चिकित्सक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह मरीज को मास्क लगाने के लिए कह रहा था। आरोपी मरीज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: COvid-19 patient hits doctor with saline stand in Alibaug, the doctor admitted to hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के अलीबाग स्थित सरकारी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे 55 वर्षीय मरीज ने सलाइन स्टैंड से डॉक्टर पर हमला कर दिया। डॉक्टर ने मरीज से कहा था कि वह बार-बार ऑक्सीजन मास्क न हटाए, इससे वह क्रोधित हो उठा। 

विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार सुबह अलीबाग सिविल अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में हुई। हमले में डॉक्टर स्वपनदीप थाले को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि मरीज का पिछले चार दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। राउंड पर आए डॉक्टर ने उससे कहा कि वह बार-बार ऑक्सीजन मास्क नहीं हटाएं। डॉक्टर के इस निर्देश से मरीज नाराज हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में डॉक्टर जब कुर्सी पर बैठे थे तब मरीज पीछे से आया और सलाइन स्टैंड से उनके सिर पर हमला करने लगा। उन्होंने बताया कि घटना में घायल डॉक्टर को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-353 (जनसेवक को अपना कर्तव्य करने से जबरन रोकना या हमला करना) के तहत मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra: COvid-19 patient hits doctor with saline stand in Alibaug, the doctor admitted to hospital
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed