फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra covid-19 new strain state health minister on vaccination

मुसीबत: महाराष्ट्र में सिर्फ तीन दिन का वैक्सीन स्टॉक, केंद्र ने कहा- किसी राज्य में नहीं है कमी

Wed, 07 Apr 2021 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 07 Apr 2021 02:10 PM IST
सार

  • देश में तेज गति से फैल रही है कोरोना महारमारी
  • महाराष्ट्र में सिर्फ तीन दिन का वैक्सीन स्टॉक बचा
  • महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू

विज्ञापन
Maharashtra covid-19 new strain state health minister on vaccination
महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज है। जिस तेज गति से लोगों की वैक्सीनेशन होनी चाहिए वह नहीं हो पा रही है। ऐसे में हर कोई हैरान और परेशान हैं। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की लहर जिस तेज गति से फैल रही है। वह चिंताजनक है, राज्य में टीकाकरण का सिर्फ तीन दिन का स्टॉक बचा हुआ है। टीकाकेंद्रों से लोगों को लौटाया जा रहा है। ऐसे में वैक्सीन की सप्लाई तेज गति से होना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य के कई टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं है, इसलिए वैक्सीनेशन कराए बिना ही लोगों को वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मांग की गई है कि 20-40 साल के लोगों के लिए भी टीका लगाया जाना चाहिए। जिससे की प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लग सके।

विज्ञापन


मुंबई की मेयर ने भी वैक्सीन स्टॉक की कमी मानी
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के बयान को आगे बढ़ाते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडेंकर ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का स्टॉक कम है। मंगलवार को एक लाख 76 हजार वैक्सीन हमारे पास थे। लेकिन आने वाले दिनों में वैक्सीन का डोज कम हो जाएगा। ऐसे में हमें वैक्सीन स्टॉक बढ़ाने की जरूरत है।    
विज्ञापन

 

किसी राज्य में वैक्सीन की कमी नहीं- केंद्र सरकार
मंत्री ने कहा कि फिलहाल महाराष्ट्र में 14 लाख वैक्सीन का स्टॉक बचा है। जो अगले तीन दिन में खत्म हो जाएगा। हर हफ्ते हमने 40 लाख वैक्सीन डोज की मांग की है। मंत्री टोपे ने कहा कि केंद्र की ओर से वैक्सीन की डोज देने की रफ्तार काफी कम है। हालांकि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा के किसी राज्य में वैक्सीन की कमी नहीं है। राज्यों को जरूरत के हिसाब से वैक्सीन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में वैक्सीन की कमी नहीं होने देंगे।बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना पीक पर है। मुंबई में हर दिन औसतन दस हजार केस सामने आ रहे हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने से मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में अस्पताल में बेड्स की कमी आने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed