फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Couple sexually assault kill 16-month-old daughter nabbed in train with body

महाराष्ट्र: 16 माह की बेटी का यौन उत्पीड़न के बाद हत्या, आरोपी दंपती शव के साथ ट्रेन में पकड़ा गया

Sat, 08 Jan 2022 12:04 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

प्राथमिक जांच में पता चला कि सिकंदराबाद में तीन जनवरी को अपने घर में बच्ची के पिता (26) ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। इस अपराध में बच्ची की मां ने अपने पति का साथ दिया।

विज्ञापन
Maharashtra Couple sexually assault kill 16-month-old daughter nabbed in train with body
आरोपी दंपती गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक कलयुगी पिता ने अपनी 16 माह की बेटी का पहले यौन उत्पीड़न किया फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। महाराष्ट्र के सोलापुर में रेलवे पुलिस ने 16 महीने की बेटी के शव के साथ यात्रा कर रहे दंपती को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के पिता ने उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न कर गला घोंट दिया और मां ने इसमें पति का साथ दिया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गुजरात जाने वाली एक ट्रेन से रेलवे पुलिस ने दोनों को बच्ची के शव के साथ गुरुवार को सोलापुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए तेलंगाना के सिकंदराबाद से गुजरात के राजकोट में अपने गृहनगर जा रहे थे।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पता चला कि सिकंदराबाद में तीन जनवरी को अपने घर में बच्ची के पिता (26) ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। इस अपराध में बच्ची की मां ने अपने पति का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, कुछ सतर्क यात्रियों को यात्रा के दौरान बच्ची में कोई हरकत नजर नहीं आने पर संदेह हुआ और उन्होंने टिकट निरीक्षक को इस बारे में बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेलवे पुलिस) गणेश शिंदे ने कहा, ‘‘सहयात्रियों ने ट्रेन में टिकट निरीक्षक को इसके बारे में बताया, फिर सोलापुर स्टेशन पर रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई।’’

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को सोलापुर स्टेशन पर उतारा गया। उन्होंने कहा, ‘‘मेडिकल जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि पिता ने ही यौन उत्पीड़न करने के बाद गला घोंटकर बच्ची को मार डाला। मां ने इस वारदात में उसकी मदद की। उसके बाद यह परिवार राजकोट जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया क्योंकि पति-पत्नी शव को अपने गृहस्थान पर ठिकाने लगाना चाहते थे। ’’


इस दंपती के विरुद्ध सोलापुर रेलवे पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed