फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra couple dies in suspicious circumstances in newJersey

अमेरिका: न्यूजर्सी में महाराष्ट्र के अंबाजोगाई की दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, शोक में डूबा परिवार

Fri, 09 Apr 2021 09:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 09:14 AM IST
सार

दंपती का घर बीड़ जिले की अंबाजोगाई तहसील में स्थित
पति-पत्नी अमेरिका में 6 साल से कर रहे थे नौकरी

विज्ञापन
Maharashtra couple dies in suspicious circumstances in newJersey
दंपति की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यूजर्सी में महाराष्ट्र के बीड़ जिले की दंपती का शव उनके घर में संदिग्ध हालात में पाया गया है। हालांकि दंपती की चार साल की बेटी सुरक्षित है। फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। इधर अंबाजोगाई तहसील में स्थित परिवार में मातम का मौहल छाया हुआ है। इस दुखद घटना की सूचना पूरे तहसील में फैल गई है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। संवेदना प्रकट करने के लिए लोग पीड़ित के घर पहुंच रहे हैं। परिवार वाले लगातार सरकार से शवों को वापस लाने की मांग कर रहे हैं। सांसद प्रीतम गोपानाथ राव मुंडे ने परिजनों को भरोसा दिया है कि वे विदेश मंत्री एस जयशंकर से संपर्क में हैं और बच्ची को जल्द भारत लाया जाएगा।

विज्ञापन


4 साल की बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबाजोगाई के बड़े व्यापारी के बेटे बालाजी भारत रुद्रवार अपनी पत्नी आरती रुद्ववार के साथ करीब छह साल पहले अमेरिका के न्यूजर्सी में नौकरी के लिए गए थे। परिवार में खुशी-खुशी माहौल था। पिछले दिनों संदिग्ध हालात में दोनों का शव घर में पड़ा मिला। स्थानीय समयानुसार बुधवार शाम को घर की गैलरी में उनकी बच्ची अकेले रो रही थी। रोने की आवाज पर आसपास के लोग इक्टठा हए घर में पड़े शवों को देखकर दंग रह गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed