{"_id":"62a7503b7cf1673ff31edeac","slug":"maharashtra-corona-update-three-cases-of-ba4-and-one-of-ba5-omicron-sub-variants-of-coronavirus-found-in-mumbai-maharashtra-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Corona Cases: मुंबई में ओमिक्रॉन के BA.4 सब-वैरिएंट के तीन मामले, BA.5 का एक केस भी मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Corona Cases: मुंबई में ओमिक्रॉन के BA.4 सब-वैरिएंट के तीन मामले, BA.5 का एक केस भी मिला
Mon, 13 Jun 2022 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:16 PM IST
सार
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,885 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 774 मरीज ठीक हुए और एक मरीज की मृत्यु दर्ज की गई।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट
- फोटो : Pixabay
विस्तार
मुंबई में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के बीए.4 सब-वैरिएंट के तीन मामले और बीए.5 सब-वैरिएंट का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीए.4 और बीए.5 कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के उपस्वरूप है। देश में ओमिक्रॉन के कारण वैश्विक महामारी की तीसरी लहर आई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल की प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने महानगर में तीन रोगियों में बीए.4 उपस्वरूप और एक मरीज में बीए.5 स्वरूप पाए जाने की पुष्टि की है। इन चार मरीजों में दो लड़कियां और दो पुरुष हैं। लड़कियों की आयु 11 साल है और पुरुषों की आयु 40 से 60 वर्ष के बीच है। विभाग ने कहा कि सभी मरीजों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और बीमारी से उबर गए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,885 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 774 मरीज ठीक हुए और एक मरीज की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में सक्रिय मामले 17,480 हो गए हैं। कस्तूरबा अस्पताल लेबोरेटरी, मुंबई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में BA.4 के 3 और BA.5 वैरिएंट का 1 मरीज मिला है। होम आइसोलेशन में सभी ठीक हुए।
विज्ञापन