Maharashtra Polls: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने 62 सीटों पर मंजूर किए नाम, 20 को CEC की बैठक में लगेगी मुहर
महाराष्ट्र कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति की बैठक मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में दिल्ली के हिमाचल सदन में हुई। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट और एआईसीसी सचिवों सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए बनी स्क्रीनिंग समिति ने 62 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। अब पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति 20 अक्तूबर को बैठक कर इन नामों पर अंतिम निर्णय लेगी। इसके बाद पार्टी उम्मीदवारों का एलान करेगी।
पटोले ने यह भी कहा कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने नांदेड़ संसदीय उपचुनाव के लिए सिर्फ एक नाम रविंद्र चव्हाण को मंजूरी दी है, जो वसंतराव चव्हाण के बेटे हैं। वसंतराव का इस साल अगस्त में निधन हो गया था, जिससे उपचुनाव की आवश्यकता हुई।
बैठक में 83 से 84 सीटों पर हुई चर्चा
महाराष्ट्र कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति की बैठक मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में दिल्ली के हिमाचल सदन में हुई। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट और एआईसीसी सचिवों सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में 83 से 84 सीटों पर चर्चा किए जाने की सूचना है।
बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 62 सीटों को मंजूरी मिल गई है। हमारी 20 अक्तूबर को सीईसी की बैठक होगी।
चेन्निथला ने महायुति सरकार के फैसलों पर उठाए सवाल
वहीं, पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि व्यापक रूप से चर्चा हुई है। अंतिम फैसले के लिए अभी और बैठक करनी होगी। इसके बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। उन्होंने महायुति सरकार के दो सौ फैसलों पर भी सवाल उठाया और उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। पार्टी नेता विजय वेड्डीवार ने भी महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे अपना काम बताने के लिए रिपोर्ट कार्ड लाना पड़ा जो बताता है कि हकीकत में काम हुआ ही नहीं।
#WATCH | Delhi: After Maharashtra Congress screening meeting on #MaharashtraElection2024, Congress in-charge for Maharashtra assembly elections, Ramesh Chennithala says, " We will have one more meeting on 20th October and everything will be finalised...CEC meeting is on 20th… pic.twitter.com/FNbGYgnPCy
— ANI (@ANI) October 16, 2024
यह बैठक महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं द्वारा पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें पटोले ने कहा था कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई मुद्दा नहीं है और गठबंधन राज्य में भाजपा की 'भयानक रणनीतिक स्थिति' पर काबू पाकर सरकार बनाएगा।
इससे पहले खरगे के आवास पर हुई थी बैठक
इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर सोमवार को बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नाना पटोले, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट शामिल हुए।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.