महाराष्ट्र: पहली बार संग दिखे कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी के बड़े नेता, 162 विधायकों ने ली शपथ
- महाराष्ट्र में सियासी हलचल जारी, फडणवीस और अजित पवार एक साथ पहुंचे विधानसभा
- अजित पवार को झटका, दो और विधायक शरद पवार कैंप में लौटे
- एनसीपी नेताओं की अजित पवार के साथ बैठक, मनाने की कोशिशें
- उद्वव ठाकरे का होटलों में अलग-अलग दलों के विधायकों से मिलने का सिलसिला जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले तीन दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति ऐसे मोड़ ले रही जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। जोड़-तोड़ के बाद यहां कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। भाजपा जहां दावा कर रही है कि उसके पास बहुमत है। वहीं शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी उनपर सदन में बहुमत परीक्षण कराने की मांग कर रही है। इसके अलावा उनकी कोशिश अपने विधायकों को टूटने से बचाने की भी है। इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में डेढ़ घंटे तक सुनवाई हुई, फैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा। इसी बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास एक पत्र भेजा जिसमें उन्होंने दावा किया है कि राज्य में सरकार गठन के लिए आवश्यक आंकड़ा उनके पास है। अबतक का अपडेट--
संविधान दिवस समारोह का बहिष्कार
शिवसेना का एलान, संविधान दिवस समारोह में हिस्सा नहीं लेगी। बता दें कि आज मुंबई के एक होटल में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के 162 विधायक जुटे और शक्ति प्रदर्शन किया। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बहुमत परीक्षण को लेकर फैसला आना है।
Shiv Sena will not take part in the #ConstitutionDay program in Parliament tomorrow. pic.twitter.com/T1MYhTGCcS
— ANI (@ANI) November 25, 2019
तोड़ देंगे मुंडी: शिवसेना विधायक
शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि आज हमारे साथ 162 विधायक हैं, अगर भाजपा के पास है तो उन्हें बताना चाहिए। तो तोड़फोड़ का प्रयास करेगा हम उसकी मुंडी उसकी तोड़ देंगे।
Abdul Sattar, Shiv Sena MLA: Aaj hamare sath 162 MLAs hai, agar BJP ke paas hai toh unhe batana chahiye. Jo torh-forh ka prayas karega hum uski mundi torh denge. #Maharashtra pic.twitter.com/03tMMCP7Qi
— ANI (@ANI) November 25, 2019
समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मैंने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन का पत्र सौंप दिया है।
Samajwadi Party's Abu Azmi at Hotel Grand Hyatt in Mumbai where Shiv Sena-NCP-Congress MLAs assembled today: After an approval from the party chief Akhilesh Yadav, I have given a letter showing the support of SP for Shiv Sena-NCP-Congress alliance. pic.twitter.com/H7S6fmZwKI
— ANI (@ANI) November 25, 2019
हम भी तोड़फोड़ कर सकते हैं : नवाब मलिक
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा है कि अभी भी उनके पास सम्मान बचाने का मौका है। उन्होंने कहा, 'अगर भाजपा तोड़फोड़ पर उतर आती है तो हम भी उसका जवाब देंगे। अजित पवार अभी भी पार्टी का हिस्सा हैं। वह पवार परिवार का हिस्सा हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि वह अपनी गलती स्वीकार कर वापस आ जाए।
परेड कराकर विधायकों का अपमान किया : भाजपा
भाजपा के आशीष शेलार ने एनसीपी, कांग्रेस और शिव सेना परेड को विधायकों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि शिनाख्त परेड तो आरोपियों की जाती है, न कि चुने गए विधायकों की। यह विधायकों और उन्हें चुनने वालों का अपमान है।
सभी विधायकों ने ली शपथ
मुंबई: शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी विधायकों ने होटल हयात के हॉल में शपथ ली। कहा- मैं शपथ लेता हूं कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में, मैं पार्टी के लिए ईमानदार बना रहूंगा। मैं किसी लालच में नहीं आऊंगा। मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे भाजपा को फायदा पहुंचे।
Mumbai: Shiv Sena-NCP-Congress MLAs assembled at Hotel Grand Hyatt take a pledge, "I swear that under the leadership of Sharad Pawar, Uddhav Thackeray & Sonia Gandhi, I will be honest to my party. I won't get lured by anything. I will not do anything which will benefit BJP." pic.twitter.com/WBZyMHlYx2
— ANI (@ANI) November 25, 2019
अजित पवार पर करेंगे कार्रवाई: शरद पवार
बैठक में शरद पवार ने कहा- अजित पवार ने सबको गुमराह किया। उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वह अब कोई फैसला नहीं ले सकते। अब तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेंगी। बहुमत से ज्यादा सीटें हमारे पास हैं। ये गोवा, मणिपुर नहीं महाराष्ट्र है।
NCP Chief Sharad Pawar: There will not be any problem in proving our majority. The one who is suspended from the party cannot give any orders. On the day of floor test, I will bring more than 162 MLAs. This is not Goa, this is Maharashtra. #Mumbai https://t.co/f3Bb4n50dR
— ANI (@ANI) November 25, 2019
उद्धव ठाकरे ने दी चुनौती
25-30 साल तक आपको (भाजपा) कुछ समझ नहीं आया। अब हम बताएंगे कि शिवसेना क्या चीज है। हमारा ये गठबंधन लंबे समय तक चलेगा। हमारी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं सत्यमेव जयते के लिए है। आप हमें जितना तोड़ने की कोशिश करोगे, हम उतना ही मजबूत होंगे।
Shiv Sena's Uddhav Thackeray at Hotel Grand Hyatt in Mumbai where Shiv Sena-NCP-Congress MLAs have assembled: Our fight is not just for power, our fight is for 'Satyamev Jayate.' The more you try to break us, the more we will unite. #Maharashtra pic.twitter.com/q7gXFMRE2C
— ANI (@ANI) November 25, 2019
उद्धव सहित कई बड़े नेता होटल पहुंचे
होटल के हॉल में गूंजे महाविकास अघाड़ी जिंदाबाद के नारे। यहां कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी के विधायक जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक चव्हाण भी पहुंचे। चव्हाण ने कहा- हम 162 से ज्यादा हैं। हम सभी एक सरकार का हिस्सा होंगे। मैं सोनिया गांधी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने भाजपा को रोकने के लिए इस गठबंधन को मंजूरी दी। उम्मीद है कि हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
Mumbai: Congress leaders including Mallikarjun Kharge and Ashok Chavan arrive at Hotel Grand Hyatt where Shiv Sena-NCP-Congress MLAs have assembled. #Maharashtra pic.twitter.com/wKRm8DGdC6
— ANI (@ANI) November 25, 2019
Mumbai: "Long live Maha Vikas Aghadi" slogans raised at the hall in Hotel Grand Hyatt, where Shiv Sena-NCP-Congress MLAs have assembled. https://t.co/XJdDOH3YeK
— ANI (@ANI) November 25, 2019
होटल ग्रांड हयात पहुंचे कई विधायक।
#WATCH Mumbai: Shiv Sena-NCP-Congress MLAs assemble at Hotel Grand Hyatt. #Maharashtra pic.twitter.com/7dmViA6uXF
— ANI (@ANI) November 25, 2019
होटल ग्रांड हयात में विधायकों के पहुंचने से पहले की तैयारी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पहुंचे।
Mumbai: Preparations underway at Hotel Grand Hyatt where MLAs from Shiv Sena-NCP-Congress will assemble shortly. #Maharashtra pic.twitter.com/XyLJMn9CE9
— ANI (@ANI) November 25, 2019
मुंबई: शिवसेना विधायक बसों में सवार होकर होटल ग्रांड हयात पहुंचे।
Mumbai: Bus carrying Shiv Sena MLAs arrives at Hotel Grand Hyatt. #Maharashtra https://t.co/RwfmfIpvQv pic.twitter.com/v6cS7iTZp8
— ANI (@ANI) November 25, 2019
पवार-सुप्रिया होटल पहुंचे
मुंबई: शरद पवार और सुप्रिया सुले ग्रांड हयात होटल पहुंचे। शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया था कि होटल में आज शाम 7 बजे 162 विधायक साथ दिखेंगे।
Mumbai: NCP's Sharad Pawar & Supriya Sule arrive at Grand Hyatt Hotel. Shiv Sena's Sanjay Raut had tweeted earlier, 'Watch our 162 (MLAs) together for the first time at Grand Hyatt at 7 pm, come and watch yourself Maharashtra Governor.' pic.twitter.com/DS7bUEYkw9
— ANI (@ANI) November 25, 2019
किसानों के लिए राहत
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने असमय बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 5380 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की।
Office of the Chief Minister of Maharashtra: CM Devendra Fadnavis sanctions another Rs 5380 crore from Maharashtra Contingency Fund to give relief to unseasonal rain affected farmers. (File pic) pic.twitter.com/Xi260SlgI7
— ANI (@ANI) November 25, 2019
राउत का ट्वीट
शिवसेना नेता संजय राउत का ट्वीट- हम सब साथ हैं, आज शाम सात बजे ग्रांड हयात होटल में हमारे सभी 162 विधायकों को साथ देखिए।
We are all one and together , watch our 162 together for the first time at grand Hyatt at 7 pm , come and watch yourself @maha_governor pic.twitter.com/hUSS4KoS7B
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 25, 2019
नहीं चल रहा ऑपरेशन लोटस- भाजपा
भाजपा के रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा, कोई ऑपरेशन लोटस नहीं चल रहा। बहुमत के लिए हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं। हम किसी विधायक को धमका नहीं रहे हैं। संजय राउत ते आरोप झूठे हैं। कुछ दिनों बाद उन्हें मानसिक रोगी अस्पताल भेजना पड़ेगा।
Raosaheb Patil Danve, BJP: There is no 'Operation Lotus', we have enough MLAs for the majority, we are not threatening any MLA. Sanjay Raut's allegations are false, after a few days he will have to be sent to a mental hospital. #Maharashtra pic.twitter.com/DeQt1APkMN
— ANI (@ANI) November 25, 2019
जयंत पाटिल ने कहा- आज हमारी अजित पवार के साथ बैठक हुई, उनके साथ जल्द ही एक और बैठक की उम्मीद है।
Jayant Patil, NCP: We had discussions with Ajit Pawar once, hoping for another meeting with him soon. #Maharashtra pic.twitter.com/7iRvq2yVyW
— ANI (@ANI) November 25, 2019
अजित पवार से मिले छगन भुजबल
अजित पवार को मनाने के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल पहुंचे हालांकि उनकी कोशिश अभीतक नाकाम साबित हुई है। अजित पवार से मिलने के बाद छगन भुजबल ने कहा कि हमने विचार विमर्श किया है, कुछ रास्ता निकले इसके लिए कोशिश जारी है। सकारात्मक तरीके से कुछ ना कुछ रास्ता निकले इसके लिए हम काम कर रहे हैं। जब छगन भुजबल से पूछा गया कि क्या अजित पवार को पार्टी से बाहर निकाला जाएगा तो उन्होंने कहा कि इस बात को वह शरद पवार तक पहुंचाएंगे। हालांकि, जयंत पाटिल ने कहा कि वह अजित पवार से एक बार फिर मुलाकात करेंगे।भाजपा-शिवसेना को सरकार गठन का आदेश दें
ठाणे जिले की रहने वाली एक महिला मतदाता ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर शिवसेना और भाजपा को चुनाव पूर्व गठबंधन पर कायम रहने और उसे प्राप्त जनादेश के तहत महाराष्ट्र में सरकार बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। प्रिया चौहान पड़ोसी ठाणे जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अदालत से केंद्र और राज्य को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के चुनाव पश्चात बने गठबंधन और भाजपा-अजीत पवार के गठजोड़ में से किसी को मुख्यमंत्री बनाने से रोके।
सिविल ड्रेस में मौजूद थी पुलिस
एनसीपी नेता अनिल पाटिल जो कथित तौर पर गायब थे और उन्हें दिल्ली से मुंबई लाया गया है। उन्होंने कहा, 'जब हम होटल (दिल्ली में) पहुंचे, तो कम से कम 100-200 भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। साथ ही सिविल ड्रेस में बहुत सारी पुलिस की गाड़ियां और कर्मी भी मौजूद थे। हम डर गए थे। हमने शरद पवार साहब से कहा कि हम वापस आना चाहते हैं और पार्टी के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि हमें वापस लाया जाएगा और आवश्यक व्यवस्था की।'
फडणवीस ने संभाला कार्यभार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना कार्यभार संभालने के बाद मंत्रालय पहुंचकर सबसे पहले मुख्यमंत्री राहत कोष पर अपने हस्ताक्षर किए। जिसे मुख्यमंत्री ने कुसुम वेंगुरलेकर को सौंप दिया। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
ललित होटल से होटल लेमन ट्री पहुंचे शिवसेना विधायक
शिवसेना के विधायकों को होटल लेमन ट्री लाया गया है। इससे पहले वह ललित होटल में ठहरे हुए थे।
कांग्रेस कर रही महाराष्ट्र को हाईजैक करने की कोशिश
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र की स्थिति पर कहा, देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना को जनादेश मिला था। कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है औपर हमसे सवाल पूछ रही है। राज्य में भाजपा की जीत नैतिक और राजनीतिक दोनों है जिसे कि कांग्रेस हाईजैक करने की कोशिश कर रही है।
भाजपा के पास नहीं है बहुमत: शरद पवार
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, 'यह तथ्य है कि भाजपा के पास बहुमत नहीं है और यही वजह है कि उन्होंने सरकार नहीं बनाई थी। उन्होंने यहां तक राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा था कि उनके पास बहुमत नहीं है और इसीलिए वह सरकार नहीं बनाएंगे।' जब पवार से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी से अजित को बाहर निकाल दिया जाएगा तो उन्होंने कहा, 'यह कुछ ऐसा नहीं है जिसका एक व्यक्ति फैसला ले सकता है। इसका फैसला पार्टी तब लेगी जब उसके सामने इसे रखा जाएगा।'
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा पत्र
एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा, 'आज सुबह 10 बजे शिंदे, थोराट, चव्हाण, विनायक, राउत, आजमी, केसी पड़वी और मैंने एनसीपी की तरफ से राज्यपाल को एक पत्र सौंपा हैं जिसमें 162 विधायकों का समर्थन है। पत्र में कहा गया है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। वे विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में फेल हो जाएंगे। उनके नाकाम होने के बाद शिवसेना को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया जाए।' पत्र पर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायक दल के नेताओं एकनाथ शिंदे, जयंत पाटिल और बालासाहेब थोराट के हस्ताक्षर हैं।
हमने ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग की थी: शरद पवार
सतारा पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार के भाजपा के साथ जाने के पीछे अपना हाथ होने से इनकार करते हुए कहा कि हम सरकार बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं, बातचीत में देरी हुई क्योंकि हमारी विचारधारा अलग-अलग थी। इस सवाल पर कि क्या अजित पवार ने आपके इशारे पर यह कदम उठाया है? इसपर शरद पवार ने हंसते हुए कहा कि अगर मेरा हाथ होता तो कम से कम मैं अपनी पार्टी के नेताओं को तो भरोसे में लेता। मैं शिवसेना के साथ आगे बढ़ चुका हूं। अब पीछे नहीं हटूंगा।
भाजपा गुंडागर्दी कर रही है: संजय राउत
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि गुरुग्राम के एक होटल में एनसीपी के 3 विधायकों को ठहराया गया था। उन्हें शिवसेन और एनसीपी के लोगों ने मिलकर वहां से निकाला है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के होटल में गुंडों को बाहर सुरक्षा में लगाया गया था, दहशतगर्दी जैसे हालात थे। राउत ने कहा कि बहुमत का आंकड़ा ऐफिडेविट के साथ हमारे पास है।
सोनिया गांधी के आवास पहुंचे कांग्रेस नेता
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास पर पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता पहुंचे हैं। वह यहां कांग्रेस के संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए पहुंचे हैं।
अजित से मिलने पहुंचे छगन भुजबल
एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार से बातचीत करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इससे पहले सुबह पांच बजे वह अपने विधायकों से मिलने के लिए हयात होटल पहुंचे थे। विधायकों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने विधायकों से मिलने आया हूं। हमारे एक या दो विधायक ही यहां नहीं हैं। बाकी हमारी पूरी संख्या है।
वापस लौटे अजित पवार गुट के दो विधायक
अजित पवार गुट का समर्थन करने वाले दो बागी विधायक दिल्ली से मुंबई लौट गए हैं। एनसीपी के दो विधायक दौलत दरौडा और अनिल पाटिल सोमवार सुबह मुंबई पहुंचे। ये दोनों भाजपा के साथ होने का दावा कर दिल्ली पहुंचे थे। इन दोनों विधायकों का एनसीपी के पास वापस लौटना अजित पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है। महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली। क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?'